— गुरुद्वारा कमेटी का सदस्य बनने पर रोक लगा दी गई।
— 21 दिन तक सेवा निभा कर , कड़ाह प्रसाद की देग करवाने के बाद अकाल तख्त साहिब को करेंगे सूचित— अमरीका निवासी थमिंदर सिंह आनंद को किया सिख कौम में से निष्कसित
अमृतसर
श्री अकाल तख्त साहिब में पंज सिंह साहिब की बैठक हुई। अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह, तख्तपटना साहिब से भाई सुखदेव सिंह, श्री हरिमंदिर साहिब के ग्रंथी ज्ञानी गुरमिंदर सिंह, श्री अकाल तख्त साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह ने बैठक में भाग लिया।
पांच सिंह साहिब की बैठक के दौरान अकाली दल बादल के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह, पांच सिंह साहिब के समक्ष पेश हुए। इस दौरान उन्होंने एक महिला के साथ संबंधी बनाने की हुई अपनी गल्ती को स्वीकार किया और अकाल तख्त साहिब से माफी भी मांगी। लंगाह ने हाथा जोड़ कर संगत के सामने पांच बार अपनी गलती को स्वीकार किया और माफी मांगी।
लंगाह की ओर से गलती स्वीकार करने के बाद पांच सिंह साहिबों ने लंगाह को तनखाईया घोषित करते हुए 21 दिन की सेवा करने के आदेश दिए है। पांच सिंह साहिब के आदेशों के अनुसार लंगाह हर रोज परिक्रमा में बैठक कर एक घंटा कीर्तन सुनेगा। हर रोज एक जपुजी साहिब का पाठ करेगा। हर रोज 21 दिनों के लिए लंगर के जूठे बर्तनों को साफ करेगा। लंगाह को 5 साल के लिए एसजीपीसी और किसी भी गुरुद्वारा कमेटी का सदस्य बनने पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि, सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि लंगाह राजनीतिक रूप से गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा लंगाह श्री अकाल तख्त साहिब में एक दिन ढाड़ी जत्थे का सम्मान करते हुए प्रत्येक ढाडी जत्थे को 5100 रूपये की सेवा देंगे, जत्थों के सदत्यों के लिए लंगर अपने घर से तैयार करके लाएंगे और उनको खिलाएंगे। उनको जूठ बर्तन भी खुद साफ करेंगे। इस के बाद कडाह प्रसाद की 5100 रूपया की देग भी करवाएंगे। यह सेवा पूरी करने करने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब को सूचित करेंगे। लंगाह श्री हरिमंदिर साहिब के सेवा के दौरान अपनी कोई भी वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर शेयर नही करेगा। किसी से बातचीत भी इस दौरान नहीं करेगा और न ही किसी तरह का शक्ति प्रदर्शन सेवा के दौरान करेगा।
बाक्स——
राजवंत सिह और भजनीक सिंह को भी सुनाई धार्मिक सजा
सिंह साहिब ने चीन से श्री गुरु ग्रंथ साहिब छपवाने के मामले में राजवंत सिंह और भजनीक सिंह को भी तलब किया था। जिस के चलते राजवंत सिंह और भजनीक सिंह अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए। दोनो नें अपनी गलती को संगत के सामने स्वीकार किया। सिंह साहिब ने बैठक में फैसला लेकर राजवंत सिंह, भजनीक सिंह को तनखईया घोषित कर दिया है। दोनों को आदेश दिए गए है कि वह अपने पास के गुरुद्वारा में 11 दिन बर्तन साफ करेंगे। गुरुद्वारा में हर रोज एक घंटा सफाई करेंगे। हर रोज एक सहज पाठ खुद करेंगे और इस के बाद 125 डालर गुरु की गोलक में डाल कर कड़ाह प्रदास करवाएंगे और माफी के अरदास करवाने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब को रिपोर्ट करेंगे।
बाक्स———
थमिंदर सिंह आनंद को सिख कौम से किया निष्कासित, गुदर्शन सिंह को लगाई सजा
अमरीका में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को प्रकाशित करके उनको बांटने व प्रकाशित किए श्री गुरु ग्रंथ में बहुत सारी गलतियां भी प्रकाशित करने का आरोपी थमिंदर सिंह आनंद और गुरदर्शन सिंह बताया है। गुरदर्शन सिंह श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों को डिब्बों में बंद करके भेजने का आरोपी है। गुदर्शन अपनी गलती की माफी मांगते हुए अपना माफी नामा सिंह साहिब के भेजा है। जबकि थमिंदर सिंह आनंद न तो पेश हुआ और न ही माफी मांगी। गुरदर्शन सिंह की माफी को मुख्य रखते हुए सिंह साहिब ने गुदर्शन सिंह को अपने पास के गुरुद्वारा में 11 दिन कीर्तन एक घंटा सुनना, एक घंटा सफाई करनी, एक घंटा रोज बर्तन साफ करने । हर रोज एक सहज पाठ करना और इस के बाद 125 डालर गुरु घर की गोलक में जमा करवा कर कड़ाह प्रदास की देग करवानी और माफी के लिए अरदास करने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब पर अपनी रिपोर्ट देने को कहा है।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें