— इस बार 1300 करोड के करीब बजट पेश किए जाने की है संभावा
— किसी भी सदस्य को इस बार नही भेजी की बजट की कोई भी कापी पहले
— धर्म प्रचार पर रखी गई है बजट में सब से अधिक राशि
, अमृतसर
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का वार्षिक बजट इजलास आज एसजीपीसी के मुख्य कार्यालय तेजा सिंह समुद्री हाल में पेश किया जाएगा। इस बजट के दौरान चाहे सर्वसमिति से मोहर लगा कर पास कर दिया जाएगा। परंतु बजट हंगामे वाला होने की पूरी संभवाना है। बजट इजलास के दौरान एक दर्जन के करीब एसजीपीसी के सदस्य अलग अलग पंथक मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाएगे। जिन की ओर से इस के लिए तैयारियां की हुई है। यह कई वर्षों के बाद पहली बार हो रहा है इस बार बजट की प्रतियां ही एसजीपीसी के सदस्यों को नही भेजी गई है। अगर बजट की प्रतियां ही नही सदस्यों को भेजी गई तो वह चर्चा किस पर करेंगे। इस को लेकर भी एसजीपीसी के बहुसंख्यक सदस्यों में भारी रोष है। वही बजट इजलास के दौरान श्री गुरू ग्रंथ साहिब के गायब स्वरूपों की जानकारी , दोषियों के खिलाफ पुलिस के पास एफआईआर दर्ज करवाने और कनाडा में भेजे गए स्वरूपों के मामले भी कुछ सदस्यों की ओर से उठाए जा सकते है।
करीब 1300 करोड रूपए का बजट इस बार एसजीपीसी की ओर से पेश किए जाने की संभावना है। पिछले वर्ष के मुकाबल एसजीपीसी की ओर इस बार 12 से लेकर 15 प्रतिशत अधिक का बजट पेश किया जाएगा। इस बार भी धर्म प्रचार के लिए बजट का सब से अधिक हिस्सा रखा जा रहा है।
बजट इजलास बाद दोपहर शुरू होगा। इस इजलास में हिस्सा लेने के लिए एसजीपीसी के सदस्य बाहरी शहरों से अमृतसर पहुंच गए है। वही बजट शुरू होने से पहले अलग अलग पंथक व राजनीतिक संगठनों के सदस्यों के विरोध व काले झंडों के साथ स्वागत का सामना एसजीपीसी के पदाधिकारियों व सदस्यों का करना पडेगा। क्यों कि इस बार दल खालसा, अकाली दल अमृतसर , अकाली दल डेमोक्रेटिक, दमदमी टकसाल का एक ग्रुप, सिख यूथ फेडरेशन भिंडरावला, अकाल फेडरेशन , पंथक तलमेल संगठन आदि के कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध प्रगट किया जाएगा। यह संगठन गायब हुए 328 स्वरूपों की जानकारी मांगे वही एसजीपीसी के इजलास में शामिल होने वाले सदस्यों को लाहनत पत्र भी सौंपेगे।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी की ओर से भी एसजीपीसी कार्यालय के बाहर 12 दिनों से धरना दिया जा रहा है। सत्कार कमेटी के समर्थक सदस्य भी राज्य भर से एसजीपीसी कार्यालय के बाहर इजलास के दौरान विरोध प्रगट करने के लिए पहुंच रहे । इस बार बजट इजलास के दौरान यहां एसजीपीसी को हाल के अंदर विरोध का सामना सदस्यों से ही करना पडेगा वही बाहर पंथक संगठनों के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना भी करना पडेगा।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें