— पंथक मुद्दों के साथ साथ जन मुद्दे भी उठाएं जाएंगे कांफ्रेंसों में
— गांव ठठियां महतां से शुरू होगा वर्करों को जोड़ने का अभियान
अमृतसर
शिरोमणि अकाली दल टकसाली ने अमरपाल सिंह बोनी अजनाला के पार्टी छोड़ बादल ग्रुप में चले जाने के बाद डैमेज कंट्रोल अभियान की शुरूआत करने का फैसला लिया है। वहीं पार्टी नेतृत्व ने संगठन को गांव स्तर पर मजबूत बनाने की भी रणनीति तैयार की है। इस के चलते यहां गांव स्तर पर पार्टी यूनिट कायम होंगे वहीं प्रत्येक जिले में जन जागृति राजनीतिक कांफ्रेैसें आयोजित करने का अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान की शुरूआत 21 फरवरी से गांव ठठियां महंता से की जा रही है।
कांफ्रैंस को सफल बनाने के लिए अमृतसर जिले के पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। कांफ्रैंस में अधिक से अधिक वर्करों और कार्यकर्ताओं व निराश कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचने की हिदायतें पार्टी नेताओं को दी गई है। अमृतसर में हुई पार्टी के वरिष्ठ नेता ने योजना बनाई है कि पार्टी की गतिविधियों को इतना अधिक तेज कर दिया जाए कि वर्कर दोबारा अकाली दल बादल की तरफ जाने के लिए आकर्षित ही न हों।
अकाली दल टकसाली के महसचिव व पूर्व विधायक मनमोहन सिंह सठियाला और अमृतसर जिले के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह कलकत्ता ने बताया कि पार्टी को गांव व मुहल्ला स्तर पर मजबूत बनाने के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है। जिस को 21 फरवरी की कांफ्रैस के बाद लागू कर दिया जाएगा। गांव ठठियां महंता में आयोजित की जानी वाली जागृत कांफ्रैस में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। इस कांफ्रैंस को पार्टी के अध्यक्ष जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, राज्य सभा के सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा और अकाली दल 1920 के अध्यक्ष रवि इंद्र सिंह भी संबोधित करेंगे। यह जागृति कांफ्रैसें पंजाब के प्रत्येक जिले में अलग अलग तिथियों को आयोजित की जाएंगी। इन कांफ्रेसों का मुख्य मकसद श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा को कायम रखना, एसजीपीसी के अधीन चल रहे संस्थानों को राजनीतिक पार्टियों से मुक्त करवाना, अकाली दल के अंदर लोकतांत्रिक पंरमपराओं को लागू करवाना, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं को रूकावना, बरगाडी व बहिबल कलां कांड के दोषियों को सजाए दिलवाना, पंजाब को नशा से मुक्त करवाना, पंजाब विरासत की रक्षा करना , युवाओं के लिए राज्य के अंदर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना, राज्य के अदर बढिया सेहत सुविधाएं उपलब्ध करवाना, किसानों, मजदूरों , अनुसूचित जातियों के हकों की मांगों के लिए आवाज उठाना, व देश तथा विदेशों के सिख मामलों को सुलझाने आदि मुद्दों पर भविष्य की रणनीति एलान की जाएगी।
——बाक्स
अमरपाल सिंह बोनी विचारधारक तौर पर कमजोर नेता: ब्रह्मपुरा
अकाली दल टकसाली के प्रवक्ता रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा ने कहा कि अजनाला परिवार से सिर्फ अमरपाल सिंह बोनी ही अकाली दल के बादल ग्रुप में शामिल हुए है। वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डा रत्न सिंह अजनाला आज भी अकाली दल टक्साली के साथ है। उन्होंने कहा कि अमरपाल सिंह बोनी पंथक विचाधारा को लेकर बहुत ही कमजोर नेता है। बादल ग्रुप ने सिर्फ अपनी राजासांसी रैली को कथित प्रभावशाली बनाने के लिए बोनी को बादल ग्रुप में शामिल किया है। भविष्य में बादल ग्रुप बोनी का बहुत समर्थन नहीं देंगे। बादल ग्रुप के नेता हमेशा अपने स्वार्थों के लिए वर्करों और नेताओं को उंचे सपने दिखा कर उपयोग करते रहते है,और बाद में किनारे कर देते है।
— पंकज शर्मा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें