बुधवार, 20 मई 2020

कोरोना की दहशत में है राज्य की जनता , सरकार उचित प्रबंध करने में है नाकाम: मन्ना


   ——— प्रेस रिलीज ——
कोरोना की दहशत में है राज्य की जनता , सरकार उचित प्रबंध करने में है नाकाम: मन्ना
— अस्पतालों में नहीं किए गए  है वायरस से प्रभावितों के इलाज के लिए आवश्यक प्रबंध
अमृतसर , 19 मार्च
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव व प्रवक्ता मनदीप सिंह मन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार कोरोना वायरस की बढ रही दहशत के मद्देनजर आवश्यक प्रबंध करने में पूरी तरह असफल दिखाई दे रही है। इस संकट की घड़ी में यहां इस वायरस के बचाव के लिए आवश्यक प्रबंध अस्पतालों आदि में किए जाने चाहिए थे उसके मुताबिक अस्पतालों में न तो अवश्यक दवाएं है और नही अवश्यक प्रबंध किए गए है। यहां तक भी सामने आया है कि जो प्रभावित व्यक्ति इस वायरस के संदिग्ध पाए गए थे उनको भी एक या दो दिन अस्पताल में रख कर घरों को जाने के लिए कहा दिया गया है।  अमृतसर एक टूरिस्ट हब है। सब से अधिक टूरिटस अमृतसर आने का रिकार्ड दर्ज हुआ है। कोरोना से पहला प्रभावित व्यक्ति भी सब से पहले  अमृतसर में सामने आया था। जबकि सरकार की जिम्मेवारी बनती है कि इस वायरस के मुकाबले के अवश्यक प्रबंधों की जांच के लिए मुख्यमंत्री और सेहत मंत्री अमृतसर में अपने स्थाई कार्यालय शुरू करते और अस्तपालों में बनाई गई इंसूलेक्शन वार्डों की कार्यप्रणाली और प्रबंधों का जायजा लेते। परंतु सरकार के मंत्री विधायक , अधिकारी, अफसर और यहां तकि खुद मुख्यमंत्री राज्य की जनता को लावारिस छोड़ कर अपने अपने घरों में छुप कर बैठे हुए है।
मन्ना ने कहा कि अपने कथित स्वार्थों के लिए अन्य राज्यों और विदेशों में सरकारी खर्च पर सैर व मौज मस्ती करने वाले मंत्री विधायक आज राज्य की जनता के संकट के समय उनका हाल भी पता करने के लिए अपने अपने विधान सभा क्षेत्रों में नही जा रहे है। धार्मिक स्थानों के बाहर श्रद्धालुओं की चैंकिग भी सिर्फ नाममात्र और दिखावे के लिए ही है। शहर में जगह जगह गंदगी व कूडा करकट के ढेर है। शहर में साफ सफाई के प्रबंधों के प्रति नगर निगम के अधिकारी भी गंभीर नहीं है। नेता आज वायसर का प्रभाव बढने से जनता के प्रति जवाबदेह होने की जगह रिलेक्स महसूस कर रहे है। ऐसा लगता है कि वायरस का प्रकोप नेताओं और अधिकारियों के लिए वरदास साबित हो रहा है। वह अपनी जिम्मेवारी के लिए गंभीरता नहीं दिखा रहे है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोगों को यहां इस वायरस के प्रकोप से खुद अपने बचाव के प्रबंध करने होंगें वहीं नेताओं , मंत्रियों और विधायकों के दोगले चेहरे बेनकाब करने होंगे जो अपने स्वार्थों के लिए वोट लेने तो घर घर पहुच जाते है आज जब लोग संकट में है तो उनका पता लेता भी अपनी जिम्मेवारी नहीं समझते।
जारी कर्ता
मनदीप सिह मन्ना
पूर्व सचिव व प्रवक्ता
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी

कोई टिप्पणी नहीं: