बुधवार, 20 मई 2020

सुखबीर की गलत नीतियों के कारण छोडा अकाली दल: ढींढसा

सुखबीर की गलत नीतियों के कारण छोडा अकाली दल: ढींढसा
अमृतसर
अकाली दल टकसाली के नेता सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की गलत नीतियों के कारण अकाली दल का सत्यानास हो गया है। सुखबीर की गलत नीतियों के कारण ही उनकी ओर से अकाली दल बादल को छोडा गया है। जबकि अकाली दल का इतिहास कुर्बानियों और संघर्षों वाला रहा है। परंतु पार्टी के अंदर जो नीतियां लागू की जा रही है उसे से पार्टी का शानमय इतिहास प्रभावित हो रहा है। सुखदेव सिंह ढींढसा श्री हरिमंदिर साहिब माथा टेकने के आए थे।
ढींढसा ने कहा कि अकाली दल टकसाली की ओर से तरनतारन में जो रैली आयोजित की गई वह एक बेमिसाल रैली थी। बडी संख्या में वहां वर्करों ने पहुंच कर बता दिया है कि वर्कर अकाली दल बादल की नीतियों से सहमत नही है।
अकाली नेता ने कहा कि आने वाले समय में उनकी पार्टी यहां शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव लडेंगी वहीं 2022 में होने वाले विधान सभा चुनावों में पार्टी पूरी सरगर्मी से हिस्सा लेगी। पार्टी की ओर से एसजीपीसी के चुनाव , अकाली दल 1920, एडवोकेट एच एस फूलका , जत्थेदार भाई रणजीत सिंह और अन्य ग्रुपों के साथ इकट्ठा मिल कर लडे जाएंगे ताकि बादल ग्रुप को एसजीपीसी समेत अन्य धार्मिक स्थानों से बाहर करके पंथ हितैशियों के हाथ में सिख धार्मिक स्थानों के प्रबंध सौंपे जाएं।
ढींढसा ने कहा कि पंथ व पंजाब के सभी हमदर्दों के लिए उनकी पार्टी के द्वार खुले है। अभी तक नवजोत सिंह सिद्धू ने उनके साथ आने का पक्का मन नही बनाया है। बैंस भाईयों ने साथ देने का वायदा किया है। जल्दी ही पंजाब की पंथक व राजनीतिक तस्वीर में बदलाव दिखाई देगा।
— पंकज शमा्र

कोई टिप्पणी नहीं: