———— प्रेस रिलीज ———
अमृतसर में पोलीथीन के गैर कानूनी उपयोग खिलाफ अभियान चलाएगी हिन्दू महासभा
— सुनील गौरा को बनाया गया हिन्दू महासभा का जिला उपाध्यक्ष
अमृतसर , 1 मार्च :
अखिल
भारत हिन्दू महासभा की ओर से गुरु नगरी में पोलीथीन लिफाफों के बढ रहे
उपयोग के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया है। इस को लेकर इसी सप्ताह में
अमृतसर की नगर निगम कमिशनर और अमृतसर के डीसी को पार्टी की ओर से ज्ञापन
सौंपे जाएंगे। प्रशासन को 15 दिनों का वक्त दिया जाएगा अगर फिर भी इस
मुद्दे पर कार्रवाई न हुई तो नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।
अखिल
भारत हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यावरण
में बढ रहे प्रदूषण के खिलाफ हिन्दू महासभा हमेशा से ही आवाज बुलंद करती
रही है। इस को लेकर समय समय पर जिला प्रशासन और सरकार को चेताया भी जाता
रहा है। माननीय सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की ओर से आदेश जारी करके पंजाब
में पोलीथीन के उपयोग के उपर पूरी तरह पबंदी लगाई गई है। बावजूद इसके
पोलीथीन लिफाफों का खुलेआम उपयोग हो रहा है। पोलीथीन के लिफाफे सिर्फ रेहडी
फड़ी वाले ही उपयोग नही कर रहे है। बल्कि इन का उपयोग बडी दुकानों, बडे
शोरूमों और यहां तक के महा नगर के बडे मालस में भी खुलेआम हो रहा है। परंतु
जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी मूक दर्शन बने हुए है। राज्य में
खुलेआम पोलीथीन के लिफाफों का निर्माण व बिक्री हो रही है। उन्होंने कहा कि
इस मुद्दे को लेकर गत वर्ष अमृतसर के एडीसी को पार्टी के राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष गगन भाटिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मिल कर ज्ञापन भी
दे चुका है। जिला प्रशासन की ओर से पोलीथीन के उपयोग को रोकने के लिए नगर
निगम के कमिशनर को हिदायतें भी जारी की गई थी। 11 माह बीत जाने के बावजूद
भी अभी तक इस पर महानगर में कोई कार्रवाई नही हुई बल्कि आज भी खुलेआम
पोलीथीन के लिफाफों और बिक्री और उपयोग हो रहा है। जिस के खिलाफ पार्टी की
ओर से अभियान चला कर पंजाब के प्रदूषित हो रहे जल, मिट्टी और वहां की रक्षा
की जाएगी। अभियान शुरू करने के लिए पार्टी ने रणनीति तैयार कर ली है। इस
दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गगन भाटिया की ओर से सुनील गौरा का
जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील
शर्मा , कपिल कुमार शर्मा, आचार्य पंकज, डा शिव कुमार प्रेम , विकास शर्मा ,
नरिंदर कुमार, आदि भी मौजूद थे।
— जारी कर्ता
राज कुमार शर्मा
जिला अध्यक्ष
अखिल भारत हिन्दू महासभा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें