— मेरी ओर से की गई जांच रिपोर्ट को दबाना भी यही साबित करता है कि दोषियों को बचाया जाए
— चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले जस्टिस जोर सिंह आए श्री हरिमंदिर साहिब नतमस्तक होने
अमृतसर
आम आदमी पार्टी के जालंधर लोक सभा सीट से घोषित उम्मीदवार रिटायर जस्टिस जोर सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी धर्म के आधार पर राजनीति नहीं करती है। आम आदमी पार्टी समजिक व मानवता के विकास के एजेंडा पर चुनावी मैदान में है। उन्होंने राजनीति इसी लिए ज्वाइन की है क्योंकि लोगों को मौजूदा सिस्टम से न्याय हासिल करने में काफी देरी हो रही है। आम आदमी पार्टी स्वराज को जो एजेंडा लेकर आई है वह समाजिक कल्याण का एक महत्वपूर्ण एजेंडा है। जस्टिस जोर सिंह जालंधर लोक सभा सीट से अपना चुनावी प्रचार शुरू करने से पहले श्री हरिमंदिर साहिब में वाहेगुरु का आर्शीवाद लेने के लिए आए थे। इस के बाद व जलियांवाबा बाग के शहीदों को श्रद्धासुमन भेट करने के लिए जलियांवाला बाग भी गए।
जस्टिस जोरा सिंह ने हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअबदी के मामले में दोषियों को सजाएं दिलवाने के लिए अकाली दल बदल और कांग्रेस पार्टी फ्रेंडली मैच खेल रहे है। उनको अकाली दल की सरकार की ओर से ही बेअबदी के मामले की जांच के लिए तैनात किया गया था। परंतु उनकी रिपोर्ट को अकाली सरकार ने दबा लिया। क्यों कि उस रिपोर्ट में सब कुछ स्पष्ट का था कि कौर आरोपी है। इस के बाद जस्टिस रंजीत सिंह कमिशन बनाया गया। उस की रिपोर्ट पर विधान सभा में बहस भी की गई। जब बादल अकाली दल के नेता कानून में घिरते दिखाई दिए तो अकाली दल ने जस्टिस रंजीत सिंह कमिशन को मानने से ही इंकार कर दिया। परंतु दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने की जगह कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने पुलिस की स्पेशनल इनवेस्टीगेशन टीम बना दी। अब उसके जांच अधिकारी पर भी बेबुनिया अरोप लगा कर जांच को रूकवा दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी जांच रिपोर्ट और जस्टिस रंजीत सिंह की जांच रिपोर्ट में कोई अधिक फर्क नही है। जिन लोगों को मेरी रिपोर्ट में दोषी बनाया गया था उन लोगों को ही जस्टिस रंजीत सिंह की रिपोर्ट में भी दोषी बनाया गया है। मेरी रिपोर्ट को जो आज तक मौजूदा कांग्रेस सरकार ने भी सर्वजनक नहीं किया है। परंतु वह बेअबदी मामले का सच अपने लोक सभा क्षेत्र के लोगों के बीच लेकर जाएंगे। ताकि सभी को स्पष्ट हो जाए कि बादल और कैप्टन फ्रंडली मैच खेल रहे है।
जस्टिस जोर सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी सारे धर्मों का सम्मान करती है। उनकी पार्टी धर्म पर आधारित नहीं बल्कि समाजिक विकास के एजेंडा पर चलने वाली पार्टी है इसी एजेंडा को लेकर चुनावों में प्रचार किया जाएगा। हम धार्मिक भेदभाव में विश्वास नहीं रखते है बल्कि सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलते है। इस के बाद जस्टिस जोर सिंह ने जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धासुमन भी भेंट किए।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें