शनिवार, 13 अप्रैल 2019

अमृतसर में पीडीए की तरफ से उम्मीदरवार खडा करने के लिए भाकपा व लोक इंसाफ पार्टी में फंसा पेंच

पंकज शर्मा , अमृतसर
पंजाब डेमोक्रेटिक अलाइंस के लिए अमृतसर लोक सभा सीट पर उम्मीदवार का चुनाव करना मुश्किल बना हुआ है। पीडीए के घटकों में इस सीट पर चुनाव लडने का पेंच फंसा हुआ है। भाकपा अमृतसर से लोक सभा चुनाव लड़ने की इस वक्त प्रभल दावेदार है। जबकि लोक इंसाफ पार्टी भी इस सीट पर अपना उम्मीदवार खडा करना चाहती है। भाकपा का वोट बैंक अमृतसर लोक सभा सीट पर लोक इंसाफ पार्टी से अधिक होने के कारण संभावना है कि सीट लड़ने के लिए भाकपा को उम्मीदवार खडा करने के लिए पीडीए के नेता सुखपाल सिंह खैहरा एलान कर सकते है।
अन्य पार्टियों की तरह  पीडीए के लिए अमृतसर से उम्मीदवार की तलाश भी काफी मुश्किल बनी बनी हुई है।
पीडीए की हुई प्रथमिक बैठकों में पंजाब एकता पार्टी की ओर से उम्मीदवार खडा किए जाने का मन बनाया गया था। परंतु खैहरा की पार्टी के कई नेता चुनाव लड़ने से सहमत नहीं हुए। एक बार बातचीत के दौरान टकसालियों को भी अमृतसर से उम्मीदवार की आफर की गई थी। परंतु अकाली दल टकसाली का पीडीए के साथ गठजोड नहीं हो पाया। तो चुनाव लड़ने के लिए लोक इंसाफ पार्टी को उम्मीदवार तलाश करने के लिए कहा गया। लोक इंसाफ पार्टी जिस उम्मीदवार को अमृतसर से खडा करना चाहती थी उस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया । पंजाब एकता पार्टी और लोक इंसाफ पार्टी ने दिल्ली दंगों के दोषियों हाई कोर्ट में चल रहे केस की मुख्य गवाह बीबी जगदीश कौर को भी अपनी अपनी पार्टी से उम्मीदवार बनाने के लिए आफर दी गई। जब बीबी जगदीश कौर ने लोक सभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया तो पीडीए लीडरशिप ने  अलइंस के घटक भाकपा को उम्मीदवार खडा करने के लिए कहा। पहले तो भाकपा ने उम्मीदवार खडा करने से इंकार कर दिया। जब काफी समय तक पीडीए ने कोई फैसला नहीं किया गया तो भाकपा के अंदर अपना उम्मीदवार खडा करने के लिए बैठकों की श्रृंख्ला शुरू हो गई। भाकपा की अमृतसर शहरी और ग्रामीण शाखाओं की हुई बैठकों का जब हाई कमाड ने रिव्यू किया तो भाकपा केडर ने चुनाव लेड़ने पर सहमति दे दी। इसी के चलते लोक इंसाफ पार्टी ने भी चुनावों के लिए अपना एक उम्मीदवार तैयार कर लिया। परंतु पीडीए के घटकों भाकपा, पंजाब एकता  पार्टी , डा धर्मवीर गांधी वाला ग्रुप और आरएमपीआई चाहते है कि भाकपा अपना उम्मीदवार खडा करे। वहीं भाकपा ने भी हाई कमांड को अमृतसर से चुनाव लड़ने के लिए सहमति दे दी है। क्योंकि भाकपा का समर्थक वाम वोट बैंक अमृतसर लोक सभा सीटर पर लोक भलाई पार्टी से अधिक है।
चुनाव लड़ने के संबंध में लोक भलाई पार्टी के माझा जोन के नेता अमरीक सिंह वरपाल कहते कि है उनकी पार्टी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। उनकी ओर से उम्मीदवार भी सिलेक्ट किया है। जो भी पीडीए का नेतृत्व एलान करेगा उस को अमल में लाया लाएगा।
उधर भाकपा के जिला शहरी सचिव अमजीत सिंह आंसल ने कहा कि पार्टी अमृतसर लोक सभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। वर्करों ने चुनावों में उम्मीदवार खडा करने पर सहमति दे दी है। आने वाले दो —चार दिनों में पीडीए नेतृत्व की ओर से चुनावों में उम्मीदवार खडा करने के लिए एलान कर दिया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं: