— जत्थेदार ध्यान सिंह मंड और भाई मोहकम सिंह ने भी कर्मचारियों की बहाली
के लिए किया समर्थन
एसजीपीसी के खिलाफ आंदोलनकारी कर्मचारियों के समर्थन में पंथक संगठन लगे आने
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से निकाले गए 523 कर्मचारियों का
आंदोलन थमने का नाम नही ले रहा है। प्रदर्शनकारियों के आंदोलन को अलग अलग
राजनीतिक दलों के साथ साथ अब सरबात खालसा के सिंह साहिब ने भी समर्थन दे
दिया है।
सरबात खालसा की ओर से श्री अकाल तख्त साहिब के नियुक्त कार्यवाहक
जत्थेदार ध्यान सिंह मंड ने कहा कि एसजीपीसी की ओर से अपने कुछ चहेतो को
खुश करने के लिए 523 कर्मचारियों को निकालना किसी भी तरह तर्क संगत नहीं
है। जब इन कर्मचारियों को भर्ती किया गया तो उस वक्त एसजीपीसी के ही
अधिकारियों ने इन को भर्ती किया था। यह कर्मचारी दो दो वर्षों तक नौकरी
पर काम भी करते रहे। उस वक्त एसजीपीसी के अधिकारियों को यह याद क्यों
नहीं आया कि यह कर्मचारी गलत भर्ती हुए है। अगर यह गलत थे तो उनसे लम्बा
समय तक काम क्यों लिया जाता रहा। अगर इन कर्मचारियों की भर्ती गलत हुई है
तो नौकरी से इन कर्मचारियों को नही निकालना चाहिए था बल्कि उन अधिकारियों
को नौकरी से निकालना चाहिए जिन अधिकारियों ने इन कर्मचारियों की भर्ती
गलत की है। उन्होंने कहा कि सारी सिख कौम प्रभावित कर्मचारियों के साथ
है। इन कर्मचारियों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
उधर यूनाइटेड अकाली के अध्यक्ष भाई मोहकम सिंह ने भी कहा कि अकाली दल
यूनाईटेड प्रभावित कर्मचारियों के आंदोलन का पूर्ण समर्थन करता है। इस
कर्मचारियों को हर हाल में उनकी पार्टी नौकरी पर बहाल करवाएगी। आंदोलन
कारी अपने भविष्य की रक्षा के लिए जो भी आंदोलन तय करेंगे उसमें उनकी
पार्टी इन कर्मचारियों का हर तरह से साथ देगी।
— पंकज शर्मा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें