— तीन लोक सभा सीटों पर पार्टी की ओर से घोषित किसी भी उम्मीदवार का नाम
नहीं लिया जाएगा वापिस
— कैप्टन और बादल इस बार भी लोक सभा चुनाव आपस में मिल कर लडेंगे
अमृतसर
शिरोमणि अकाली दल टकसाली के अध्यक्ष रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने कहा कि
उनकी पार्टी लोक सभा सीट खडूर साहिब पार्टी के उम्मीदवार जनरल जे जे सिंह
का नाम किसी भी कीमत पर वापिस नहीं लेगी। उनकी पार्टी की ओर जनरल जे जे
सिंह की चुनाव लडेंगे। पंजाब एकता पार्टी और एडवोकेट एचएस फूलका तथा आम
आदमी पार्टी की ओर से जे जे सिंह का नाम वापिस लेने के लिए कहा जा रहा
है। परंतु पार्टी जनरज जे जे सिंह को अपना उम्मीदवार एलान कर चुकी है। वह
खडूर साहिब सीट से विरोधियों को पूरी टक्कर देते हुए विजय हासिल करेंगे।
ब्रह्मपुरा गुरुवार को मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे।
ब्रह्मपुरा ने कहा कि कुछ दिनों से पंजाब एकता पार्टी के एडहाक अध्यक्ष
सुखपाल सिंह खैहरा, एडवोकेट एचएस फूलका और आम आदमी पार्टी के भगवंत मान
ने भी अकाली दल टकसाली को खडूर साहिब से अपना उम्मीदवार वापिस लेने की
अपील की थी। परंतु पार्टी का फैसला है कि वह अपना उम्मीदवार किसी भी कीमत
पर वापिस नही लेगी। पार्टी ने अभी तक खडूर साहिब , अनंदपुर साहिब और
संगरूर से अपने उम्मीदवारों का नाम एलान कर चुकी है। अब सवाल ही पैदा नही
होता कि इन घोषित किए गए उम्मीदवारों के नामों को वापिस लिया जाए।
उन्होंने कहा कि फूलका ने एक बार फिर सभी पार्टियों को बादल—भाजपा गठजोड
और कांग्रेस के खिलाफ इकट्ठा करने का अभियान शुरू करने की बात की है। वह
इस का स्वागत करते है परंतु अपने तीनों घोषित उम्मीदवारों के नामों को
वापिस नहीं लेंगे।
ब्रह्मपुरा ने कहा कि कुछ विरोधी झूठा प्रचार कर रहे है कि खडूर साहिब
सीट से उम्मीदवार का नाम वापिस लिया जाएगा। यह बात बिलकुल गलत है।
उन्होंने कहा कि गठजोड़ के लिए खैहरा और भगवंत मान के साथ भी बैठके हुई
है। परंतु सीटों पर समझौता नहीं हो पाया इस लिए पार्टी अभी अकेली ही
मैदान में है। खडूर साहिब सीट को लोकर पार्टी के अंदर किसी भी तरह का कोई
मतभेद नही है। पार्टी अमृतसर से अभी कोई भी उम्मीदवार खडा नहीं कर रही
है। कुछ सीटों पर उम्मीदवारों संबंधी बातचीत चल रही है जिस का एलान भी
जल्दी ही कर दिया जाएगा।
ब्रह्मपुरा ने कहा कि सुखबीर और मजीडिया सिट के पुलिस अधिकारी कुवंर विजय
प्रताप के खिलाफ शिकायतें दे रहे है। सच को यह है कि जांच के दौरान बादल
और मजीठिया परिवार आरोपों में घिर रहा है। इस के लिए अब अपने बचाव के लिए
यह लोग जांच अधिकारी के खिलाफ बोल रहे है। भाजपा भी बादल और मजीठिया
परिवार को बचाना चाहती है। यही कारण है कि पुलिस अधिकारी कुंवर विजय
प्रताप सिह को जेल में बंद डेरा मुखी से ब्यान लेने की इजाजत नहीं दी जा
रही है।
एक सवाल के जवाब में ब्रह्मपुरा ने कहा कि तरनतारन गुरुद्वारा की
इतिहासिक डियोढी को गिराना निंदनीय है इस को गिराने के पीछे एसजीपीसी के
अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोगोंवाल और अकाली दल बादल ग्रुप के अध्यक्ष सुखबीर
सिंह बादल जिम्मेवार है। क्योंकि यह चर्चा लम्बे समय से चलती आ रही है कि
एसजीपीसी के अधिकारी कार सेवा वाले बाबाओं से मोटे पैसे लेकर उनको कार
सेवा का काम सौंपते है। यह पैसे कहां जाते है इस का जवाब एसजीपीसी का
अध्यक्ष या फिर अकाली दल का अध्यक्ष ही दे सकता हैै।
ब्रह्मपुरा ने कहा कि अकाली दल बादल और कांग्रेस के मुख्य मंत्री कैप्टन
अमंरिंदर सिंह आपस में मिले हुए है। इस बार भी लोक सभा चुनाव यह मिल कर
ही लडेंगे। इस में कोई शक नहीं है कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला से अपनी
पत्नी को जिताने के लिए अकाली दल का सहयोग लेगा और हरसिमरत कौर को जितने
के लिए कांग्रेस से सहयोग देगा। जैसे कैप्टन और प्रकाश सिंह बादल ने
विधान सभा चुनावों में किया था। वही नीति लोक सभा में भी दौहराई जाएगी।
इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के नेता सेवा सिंह सेखवा, डा रत्न सिंह
अजनाला, जनरज जे जे सिंह , रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा, अमरपाल सिंह बोनी आदि
भी मौजूद थे।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें