शनिवार, 13 अप्रैल 2019

आनाज मंडियों ने शुरू की गेंहू की खरीद, पहले दिन एक भी दाना गेंहू का नही आया मंडियों में बिकने

— पहले दिन आनाज मंडियो में छाई रही सनुसान
— मंडी विभाग ने किए मंडियों में  खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल
पंकज शर्मा , अमृतसर
पंजाब सरकार की ओर से आनाज मंडियो में गेहू की खरीद एक अप्रेल से शुरू
किए जाने के बावजूद पहले दिन मंडियों में सुनसान रही। इस बार मौसम में आए
बदलाव के चलते मंडियों में गेंहू करीब 20 दिन लेट आने की संभावना है।
बावजूद इसके जिला मंडी विभाग ने गेंहू की आमद को मुख्य रख सारे प्रबंध कर
लिए है। यहां तक कि खरीद एजेंसियां भी गेंहू की खरीद के लिए तैयार है।
अमृतसर जिले में मंडी बोर्ड की ओर से इस बार 55 खरीद सेंटर स्थापित किए
गए है।  जिन पर मंडी बोर्ड और मार्केट कमेटियों की ओर से सौ से अधिक
कर्मचारी तैनात कर दिए है।
पहले दिन चाहे अभी तक किसी भी खरीद एजेंसी ने मंडियों में रिपोर्ट नहीं
की है। फिर भी अलग अलग खरीद ए​जेंसियों, मंडी बोर्ड और मार्केट कमे​टी के
अधिकारियों की एक बैठक गेंहू की खरीद को लेकर जिला एडीसी हिमाशू अग्रवाल
ने ली ओर खरीद संबंधी प्रबंधकों का जायजा भी लिया।
पंजाब सरकार की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी एक अप्रेल से गेहूं की
खरीद का एलान किया है। परंतु गेंहू आमद की देरी के चलते पहले दिन मंडियां
में शांति रही है।
उत्तरीय भारत की सब बडी आनाज मंडी भगतांवाला में भी पहले दिन कोई खरीद
नहीं हुई और न ही कोई किसान पहले दिन गेंहू लेकर मंडियों में पहुंचा है।
संभावना जिताई जा रही है कि इस बार किसानों को अपना गेंहू बेचने के लिए
मंडियों में कोई भी मुश्किल नहीं आएगी। गेंहू की फसल पकके के साथ ही
राज्य में लोक सभा चुनावों का महौल गरमा रहा है। जिस के चलते इस बार
गेंहू की खरीद में किसानों केा किसी भी तरह की मुश्कल न आए इस के लिए
सरकार ने भी अधिकारियों को निचले स्तर पर सख्त हिदायतें जारी की हुई है।
अमृतसर जिले में इस बार 1 लाख 80 हजार हैक्टेयर भूमि में किसानों ने
गेंहू की खेती की है।  इस बार पिछले वर्ष के मुकाबल 8 से 12 प्रतिशत अधिक
उत्पादन होने की संभावना है। सरकार की​ ओर से इस बार गेहू का रेट 1840
रूपये तय किया है। इस के लिए पंजाब सरकार की ओर से 19 हजार 240 करोड़
रूपये की कैश क्रेडिट लिमिट रखी गई है ताकि किसानों को गेंहू की फसल की
अदायगी के लिए किसी भी तरह की कोई मुश्किल न आए।
किसानों की गेहू की खरीद इस बार अमृतसर जिले में विभिन्न प्राईवेट
एजेंसियों के साथ साथ सरकारी एजेंसियों पनसप, वेयर हाउस, पन ग्रेन,
एफसीआई, मार्केफेड आदि की ओर से खरीद की जाएगी।

मंडी बोर्ड ने कर दिए है मंडिया में सारे प्रबंधी: जसविंदर सिंह
जिला मंडी अफसर जसविंदर सिंह ने बताया कि जिला मंडी बोर्ड की ओर से गेहू
की खरीद के लिए मंडियों में सभी प्रबंध किए गए है। मंडियों में किसानों
की सुविधा के छाय, पानी , बिजली, बारदाना , स्ट्रीट लाईट आदि को पूर्ण
प्रबंध कर दिया गया है। भगतांवाला मं​डी में 540 के करीब आढती है। इसी
तरह 200 के करीब अन्य जगहों पर भी आढती खरीद का काम करते है। उन्होंने
बताया कि किसानों और खरीद एजेंसियों को कोई भी मुश्किल न आए इस के लिए
मंडी बोर्ड ने प्रत्येक मंडी में आवशक प्रबध किए है। प्रत्येेक खरीद
सेंटर में विशेष सहायता केंद्र बनाए गए है।

मंडी में किसानों को कोई नहीं आएगी मुश्किल : लाल सिंह
मंडी बोर्ड पंजाब के चेयरमैन लाल सिंह ने कहा कि मंडियों में किसानों की
ओर से लाए जाने वाले गंहू का एक एक दाना सरकार की ओर से खरीदा जाएगा। इस
के लिए सरकार ने पैसों का भी अवश्यक प्रबंध कर लिए है। मंडियों में
किसानों की सुविधाए के लिए विशेष सहायता केंद्र स्थापित करने के आदेश
जारी कर दिए है। सरकारी खरीद एजेंसियों को भी हिदायत की गई है कि किसी भी
किसानों को गेंहू बेचने में कोई मुश्किल नही आनी चाहिए।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं: