— एसजीपीसी से निकाले गए कर्मचारियों के आंदोलन को हर तरह से समर्थन देगी
आम आदमी पार्टी
— आप ने दिया एसजीपीसी से निकाले गए कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन
अमृतसर
एसजीपीसी से निकाले गए 523 कर्मचारियों के पक्ष में आम आदमी पार्टी भी
मैदान में आ गई है।निकाले गए कर्मचारी पिछले पांच दिनों से एसजीपीसी के
मुख्यालय तेजा सिंह समुद्री हाल के बाहर अनशन पर बैठे हुए है। आम आदमी
पार्टी के अमृतसर लोक सभा सीट से उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल और
अमृतसर जिला शाहरी इकाई के अध्यक्ष अशोक तालवाड़ के नेतृत्व में आम आदमी
पार्टी के वर्कर आंदोलनकारी एसजीपीसी कर्मचारियों के समर्थन में पहुचे।
बाद दोपहर आप वर्करों ने आंदोलनकारी कर्मचारियों के साथ बैठक कर धरने में
हिस्सा लिया। एलान किया कि आम आदमी पार्टी प्रदर्शनकारियों के साथ है।
उनकी नौकरी पर बहाली किए जाने की मांग का समर्थन करती है।
प्रदर्शनकारियों को आम आदमी पार्टी हर तरह का सहयोग देगी।
धरने पर बैठे एसजीपीसी से निकाले कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि
एसजीपीसी के उपर बादल परिवार कब्जा करके बैठा हुआ है। जिस कारण अकाली दल
के जत्थेदार मनमर्जियां करते हुए कर्मचारियों के साथ धक्काशाही कर रहे
है। जो कर्मचारी निकाले गए है वह सभी बादल दल के नेताओं के इशारों पर
निकाले गए है। जो कभी भी सहन नही होगा। आम आदमी पार्टी आंदोलनकारियों को
हर तरह का कानूनी लडाई लड़ने में भी सहयोग देगी। उन्होंने कहा
कर्मचारियों को बिना किसी कारण नौकरी से निकालना साबित करता है कि इन
कर्मचारियों की जगह बादल दल अपने सिफारशियों को नौकरी पर रखना चाहता है।
बादल दल को कर्मचारियों के साथ धक्काशाही करने नहीं दी जाएगी। आंदोलनकारी
जो भी रूपरेखा अपने आंदोलन की बनाएंगे उसमें पार्टी उनका हर तरह से साथ
देगी।
इस दौरान अनशन पर बैठी मनजीत कौर , रजिंदर कौर की हालत भी खराब हो गई।
धरने पर बैठे अजीत सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में कर्मचारियों के
परिवारिक सदस्य , रिश्तेदार भी उनके साथ धरने पर बैठेगे। एसजीपीसी के
अधिकारियों के आदेशों पर एसजीपीसी की टास्क फोर्स के कर्मचारी उनको धरना
खत्म करने के लिए हमेशा दबाव बनाते रहे है। यहां तक के उनकी ओर से बिछाई
गई दरियों को भी खीचा जा रहा है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं
सुरजीत सिंह कंग, दलबीर सिह टौंग, सोहन सिंह नागी, सोहन लाल खन्ना आदि
भी मौजूद थे।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें