सोमवार, 15 अप्रैल 2019

श्री हरिमंदिर साहिब की परिक्रमा में फेसबुक लाईव करने वाली महिला के खिलाफ मैनेजर ने दी पुलिस कार्रवाई के लिए शिकायत

— मौके पर ड्यूटी देने वाले कर्मचारी का भी किया तबादला
  अमृतसर
श्री हरिमंदिर साहिब में एक सिख महिला की ओर से पाबंदी के बावजूद
परिक्रमा में खडे हो कर फेसबुक लाइव करके गलत शब्दों का उपयोग करने वाली
महिला खिलाफ हरिमंदिर साहिब के मैनेजेर ने कानूनी कार्रवाई करने के लिए
पुलिस को रिपोर्ट दे दी है।
आरोपी महिला ने 26 मार्च को श्री हरिमंदिर साहिब परिक्रमा में 16 मिनट से
लेकर 33 सेकिंड तक फेसबुक पर लाईव किया और अपनी वीडियो को सोशल मीडिया पर
भी वायरल किया। इस दौरान महिला ने असभ्यत शब्दों का उपयोग किया जो कि कोई
धर्म इस तरह के शब्दों के उपयोग की इजाजत नही देता है। जबकि हरिमंदिर
साहिब की परिक्रमा में पहले ही वीडिया ग्राफी और फोटो ग्राफी करने पर
पाबंदी लगाई हुई है। महिला की उक्त कार्रवाई से संगत की धार्मिक भावनाओं
को गहरी ठेस पहुंची जिस को लेकर संगत ने एसजीपीसी के अधिकारियों के पास
शिकायते भी की।
श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर जसविंदर सिंह दीनपुर कहते है कि उनकी ओर
से महिला की रिकार्ड की पडताल करने व उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के
लिए एक शिकायत अमृतसर पुलिस के कमिशनर को दी है। ताकि भविष्य में कोई इस
तरह की घटना को अंजाम देकर संगत की भावनाओं के साथ खिलवाड़ न कर सके।
उन्होंने बताया कि इस महिला ने गैर सिख संगत को परिक्रमा में जगह जगह रोक
कर उनो श्री हरिमंदिर साहिब का कारण पूछे है जो कि अति निंदनीय बात है।
परिक्रमा में पाबंदी के बावजूद अपनी लाइव वीडियो बना कर वायरल की है। इस
महिला ने जिन शब्दों का उपयोग किया है वह गुरु साहिब के फलसफे के खिलाफ
है।
उधर एसजीपीसी ने उस वक्त परिक्रमा में ड्यूटी देने वाले कर्मचारी
कुलविंदर सिंह की भी लापरवाही सामने आई है जिस ने महिला को ऐसा करने से
नहीं रोका उसका तबादला भी उज्जैन के गुरुद्वारा साहिब में कर दिया है। जब
महिला ने वीडियो बनाई तब वह ड्यूटी पर मौजूद भी नहीं पाया गया था।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं: