— इस वक्त एसजीपीसी व श्री अकाल तख्त साहिब से किसी भी सतकार कमेटी को नहीं है कोई भी मान्यता प्राप्त
— लोगों के धरों में घुस जबरदस्ती श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश उठाने वालों के खिलाफ खुल कर आवाज उठाई बीबी किरणजोत कौर ने
अमृतसर
श्री
गुरु ग्रंथ साहिब सतकार कमेटियों के नाम पर चल रहे कुछ संगठनों की ओर से
लोगों के घरों में पहुंच कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब धक्के से उठा कर ले जाने
व परिवारों के सदस्यों को जलील करने की हुई घटनाओं पर एसजीपीसी की सदस्य
बीबी किरणजोत कौर ने सख्त एतराज प्रगट किया है। इस मामले को लेकर बीबी
किरणजोत कौर ने यहां सोशल मीडिया पर अपत्ति दर्ज करवाई है वहीं सिख कौम के
सूझवानों को भी अपील की है कि सतकार कमेटी के बैनर तले लोगों को अपमानित
करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई जानी अति जरूरी हो गई है। ताकि गुरु घर,
गुरु ग्रंथ साहिब और पंथ के साथ जुडी संगत पंथ और गुरु से कही दूर न हो
जाए। इस के लिए एसजीपीसी और पंथक संस्थाओं को भी आगे आना होगा।
बीबी
किरणजोत कौर की ओर से सोशल मीडिया पर सतकार कमेटियों के लोगों की ओर से की
जाती धक्काशाही के विरूद्ध बड़ी संख्या में अपना पक्ष दर्ज करवाते हुए इन
कमेटियों के लोगों की ओर से की जाती धक्काशाही के खिलाफ आवाज उठाने का
अह्वान किया है। बीबी किरणजोत कौन ने तो यहा तक अह्वान किया है कि जो भी
चोले पहन कर निहंगों की वेश भूषा में लोगों के धर में घुस कर श्री गुरु
ग्रंथ साहिब का प्रकाश जबरदस्ती उठाने आते है उनके खिलाफ आवाज बुलंद की जाए
और उनकी शिकायत पुलिस और सिविल प्रशासन के पास की जाए।
उल्लेखनीय
हे कि सोशल मीडिया और मीडिया में भी कुछ सतकार कमेटियों की ओर से जबरदस्ती
लोगों के घरों से श्री गुरू ग्रंथ साहिब को उठा कर इस कारन ले जाने की
सूचनाए मिलती है कि लोग श्री गुरु ग्रंथ साहिब का सतकार सही ढंग से नहीं
करते। परंतु कई बार गहराई से जांच करने के बाद मामला कुछ और ही समाने आता
है। हर वर्ष करी 10 से 15 मामले औस्तन इस तरह के राज्य भर में सामने आते
है। परंतु इस तरह के मामलों को लेकर पुलिस व सिविल प्रशासन के साथ साथ
एसजीपीसी भी कुछ कर पाने से असमर्थ दिखाई देती है।
बीबी किरणजोत
कौर ने संपर्क करने पर बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से कई वर्ष
पूर्व सतकार कमेटी बनाई थी। परंतु बाद में कई सतकार कमेटियां बन गई। एक
दर्जन के करीब श्री गुरु ग्रंथ साहिब सातकार कमेटी के नाम पर संगठन अलग अलग
लोग चला रहे है। और धक्काशाही करके लोगों के धरों से श्री गुरु ग्रंथ
साहिब उठा लाते है। जब इस तरह की शिकायतें श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंची
तो इस कमेटियों की मान्यता श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी
गुरबचन सिंह ने खत्म कर दी थी। बावजूद इस के यह सतकार कमेटियां धक्काशाही
कर रही है और सिखों की सर्व श्रेष्ठ एसजीपीसी भी इन कमेटियों को मान्यता
नहीं देती है। क्योंकि कि अभी भी यह कमेटियां धक्काशाही कर रही है। कई बार
तो सतकार कमेटियों के लोगों की ओर से आम जनता की मारपीट करने की वीडियो भी
वायरल हो चुकी है।
मामले के संबंध में एसजीपीसी के मुख्य सचिव डा
रूप सिंह कहते है कि एसजीपीसी और श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सतकार
कमेटियों को कोई भी अधिकारित मान्यता नहीं है। कुछ लोग सतकार कमेटियों के
नाम पर धक्काशाही करते है ऐसा समाचार आते है। धक्काशाही किसी भी तरह सही
नहीं है। पहली बात यह है कि जो श्रद्धालु अपने घर में श्री गुरु ग्रंथ
साहिब का प्रकाश करता है उसकी पूरी जिम्मेवारी होती है कि गुरु साहिब का
सतकार बनाए रखे और मर्यादा का पूर्ण ध्यान रखे। हर श्रद्धावान व्यक्ति चाहे
व किसी भी धर्म का क्यों न हो श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पूर्ण सतकार करता
है। जो लोग सतकार कमेटी के नाम श्रद्धालुओं के घर में घुस कर धक्काशाही
करते है वह गलत करते है। अगर कही श्री गुरु ग्रंथ साहिब की मर्यादा का
उल्लंघन हो रहा है तो इस की शिकायत एसजीपीसी के पास की जानी चाहिए। जिस की
एसजीपीसी की ओर से बकायदा सही ढंग से जांच करवाई जाती है। धक्काशाही नहीं
होनी चाहिए।
मामले संबंधी सतकार कमेटी के एक सदस्य बलदेव सिहं
कहते है कि कही भी सतकार कमेटी का कोई सदस्य धक्का नही करता है। लोगों की
ओर से या श्रद्धालुओं की ओर से जब किसी मामले में उनको पास शिकायत की जाती
है तो तभी सतकार कमेटी के सदस्य पूरी मान मर्यादा के तरह श्री गुरु ग्रंथ
साहिब के प्रकाश को वहां उसे उठा कर योग्य स्थान पर पहुंचते है। परंतु कभी
की धक्काशाही नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि सतकार कमेटियां बहुत सी बनी
है। अगर कोई धक्काशहाी करता है तो वह गलत ओर निंदनीय है।
— पंकज शर्मा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें