सोमवार, 15 अप्रैल 2019

पंजाब डेमोक्रेटिक अलाइंस को अमृतसर लोक सभा सीट से नहीं मिल रहा उम्मीदवार


— खैहरा ग्रुप की उम्मीदवार बीबी जगदीश कौर ने चुनाव लड़ने से किया इंकार
— अलाइंस के घटक अब भाकपा की ओर उम्मीदवार देने के लिए गढाए बैठे है नजर
पंकज शर्मा , अमृतसर
पंजाब डेमोक्रेट्रिक अलाइंस को  अमृतसर लोक सभा सीट के लिए उम्मीदवार
तलाश करना मुश्किल हो गया है। अलाइंस के घटक पंजाब एकता पार्टी ने अमृतसर
से अपना उम्मीदवार खडा करने का पक्ष रखा था। जिस के चलते इस सीट  को
सुखपाल सिंह खैहरा के नेतृत्व वाली पंजाब एकता पार्टी के लिए छोड़ दिया
गया था। हालात यह बन गए है कि इस सीट के लिए अब पंजाब एकता पार्टी को कोई
जोरदार चेहरा ​नहीं मिल पा रहा है। पहले पंजाब एकता  पार्टी ने इस सीट पर
दिल्ली दंगों के दोषियों के खिलाफ अदालत में चल रहे केस की मुख्य गवाह
बीबी जगदीश को उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला लिया था। परंतु बीबी जगदीश
कौर की ओर से चुनाव लडने से इंकार कर दिया गया। जिस के चलते अब खैहरा की
पार्टी को कोई जोरदार चेहरा इस सीट के लिए मुकाबले में उतारने के लिए
नहीं मिल रहा है।
उधर अलाइस की घटक भाकपा की तरफ हर अलाइस के हर एक घटक की नजर है। अलाइंस
की कोई भी पार्टी इस सीट  पर अपना उम्मीदवार खडा नहीं कर रही है। अब बात
अलाइंस के घटक भाकपा पर आ कर अटक गई है। अलाइंस के दल भाकपा के उपर दबाव
बना रहे है कि अगर कोई भी उम्मीदवार नहीं मिलता को अमृतसर लोक सभा सीट पर
भाकपा अपना उम्मीदवार खडा करे। भाकपा ने भी इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं
लिया है। क्योंकि पार्टी की ओर से किसी भी सीट पर उम्मीदवार खडा करने के
लिए भाकपा के अंदर उम्मीदवार का एलान करने के लिए एक लंबी प्रक्रिया में
से गुजरना पडता है। इस के लिए भाकपा भी अमृतसर से उम्मीदवार खडा करने के
प्रति अभी कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।
उधर दिल्ली दंगों के केस में मुख्य गवाह बीबी जगदीश कौर ने बातया कि उसे
खैहरा की पार्टी ने उम्मीदवार बनाने का निमंत्रण दिया था। इस के बाद
भाजपा और अकाली दल टकसाली ने भी उनके तक पहुंच की थी। परंतु उन्होंने सभी
पर्टियों को स्पष्ट कर दिया है कि वह चुनाव नहीं लडेगी। उसका मकसद
चुनावों में हिस्सा लेना नहीं है ​बल्कि पीड़ितो के लिए लगातार आवाज उठा
कर उनको उनके हक दिलवाना है। उन्होंने बताया कि वह बिना चुनाव लडे ही
अपनी लड़ाई जारी रखना रखना चाहती है। अभी तो उनकी जंग शुरू हुई है । अभी
और भी लम्बी लडाई लडनी है।
भाकपा के सचिव व वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह आंसल ने कहा कि अलाइंस ने
अमृतसर लोक सभा सीट को खैहरा की पार्टी के लिए छोडा था। परंतु खैहरा की
ओर से तय की गई उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। अब अलाइंस
के घटक भाकपा को उम्मीदवार अमृतसर से देने के लिए कह रहे है। पंरतु
पार्टी ने अभी इस पर फैसला नहीं लिया है। अगर अलाइंस का अन्य कोई भी घटक
उदम्मीदवार नहीं देता तो भाकपा की ओर से अपना उम्मीदवार खडा किया जाएगा।
इस के लिए पार्टी के अंदर बातचीत शुरू कर दी गई है।


कोई टिप्पणी नहीं: