शनिवार, 13 अप्रैल 2019

नशों पर रोकथाम लगा पाने में कैप्टन सरकार रही है असफल: ब्रह्मपुरा

— बादलों की ओर से बहिबल कलां व बेअदबी के मामलों की जांच कर रहे पुलिस
अधिकारी कुंवर विजय प्रताप को धमकाना निंदनीय
अमृतसर
अकाली दल टकसाली के अध्यक्ष रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने कहा कि पंजाब मे
फैले नशों को खत्म करने में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह
पूरी तरह असफल सिद्ध हुए है। राज्य में नशों की ब्रिकी लगातार जारी है।
आज भी नशों की ओवरडोज से राज्य के अंदर युवा मर रहे है। गुरदासपुर के
गांव बिजलीवाला में एक युवक की ओर से नशा की ओवर डोज लेने से हाल में हुई
मौत इस बात का प्रत्यक्ष सबूत है। ब्रह्मपुरा हरिमंदिर साहिब पहुंचने से
पहले मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे।
ब्रह्मपुरा ने कहा कि कैप्टन की ओर से नशा खत्म करने के जो दावे किए गए
थे वह ​खोखले सिद्ध हुए है। नशा उसी तरह बिक रहा है जैसे बादलों की सरकार
के वक्त बिकते थे अब सिर्फ व्यापारी ही बदले है बाक सब कुछ पहले जैसा ही
है। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि इस में कोई शक नही है कि राज्य में
नशा पुलिस और राजनेताओं की मिली भुगत के साथ बिक रहा है। पुलिस
अधिकारियों की सहमति के बिना नशा की बिक्री संभव नहीं है। राज्य में फैले
नशा के लिए पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं का गठजोड़ पूरी तरह जिम्मेवार
है। पुलिस अधिकारियों की मदद के बिना राज्य के अंदर नशा का कारोबार चल
हीं नही सकता। अगर सरकार चाहे जो सारे राज्य में सिर्फ एक सप्ताह के अंदर
ही नशा का कारोबार पूरी तरह बंद हो सकता है।
ब्रह्मपुरा ने खडूर साहिब से खैहरा की पार्टी की ओर से खड़ी उम्मीदवार
बीबी परमजीत कौर खालडा के संबंध में कहा कि बीबी खालडा को उनकी पार्टी
उम्मीदवार बनाने चाहती थी। इस के लिए उनकी पार्टी के नेता अमरपाल सिह
बोनी ने परमजीत कौर खालड़ा के साथ ​मुलाकात भी की थी। परमजीत कौर खालडा
ने खुद कहा था कि वह राजनीति में नही आना चाहती है। और चुनाव नहीं लडेगी।
यहां तक कि जब पंजाब डेमोक्रेटिक अलाइंस के साथ उनकी पार्टी की बैठकें
हुई थी उस में कभी भी चर्चा नहीं हुई थी कि बीबी परमजीत कौर खालड़ा को
खैहरा की पार्टी उम्मीदवार बनाएगी। जब उनकी पार्टी की ओर से जनरज जे जे
सिंह को उम्मीदवार बना दिया गया तो उनके एक माह बाद परजीत कौर खालडा को
उम्मीदवार खैहरा की पार्टी ने बना दिया। अब परमजीत कौर के पति जसवंत सिंह
खालड़ा के नाम पर चुनावी चर्चा के तहत विदेशों से चंदा इकट्ठा किया जा
रहा है। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी
हरप्रीत सिंह ने एसजीपीसी को हिदायतें दी थी कि एसजीपीसी सभी सिख संगठनों
और जत्थेबंदियों को साथ लेकर गुरु नानक देव जी की 550वां प्रकाश पर्व
मनाए। परंतु एसजीपीसी सिंह साहिब के आदेशों पर कोई अमल नहीं कर रही है।
क्योंकि अभी तक एसजीपीसी ने उनकी पार्टी के साथ इन कार्यक्रमों को लेकर
कोई बातचीत नही की ओर नही उनकी पार्टी के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है।
एसजीपीसी बादलों की हिदायतों पर काम कर रही र्है।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं: