13 सीटें लड़ने का दावा करने वाला टकसाली अकाली दल 3 सीटों तक सिमटा
अमृतसर
सिद्धांतक मेतभेदों के चलते अकाली दल बदल से अगल होकर अकाली दल टकसाली का
गठन करने वाले वाले अकाली नेता राज्य में सिर्फ तीन लोक सभा सीटों पर ही
किस्मत अजमाने तक सिमट कर रह गए है। किसी वक्त पार्टी का गठन करने के बाद
लोक सभा चुनावों में 13 सीटों पर ही चुनाव लड़ने का दावे कारने वाली
अकाली दल टकसाली के नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने के लिए शक्तिशाली
चेहरे नहीं मिल पा रहे है। यही कारण है कि तीन सीटे के अलावा पार्टी किसी
अन्य सीट पर कोई उम्मीदवार आने वाले दिनों में खडा नहीं करने जा रही है।
राज्य की बाकी सीटों पर पार्टी की ओर से अन्य पार्टियों की ओर से खडे किए
उम्मीदवारों का समर्थन किए जाने की संभावना है। जिसका एलान पार्टी की ओर
से आने वाले दिनों में किया जा सकता है।
अकाली दल टकसाली के नेता पहले पंजाब डेमोक्रेटिक अलाइंस के साथ गठजोड़
करके चुनावी मैदान में कूदना चाहते थे। अलाइस के साथ पार्टी के नेताओं की
करीब 8 बैठकें भी हुई। परंतु अलाइस के साथ सीटों पर उम्मीदवार खडे करने
की सहमति न बनी और अलाइस के अकाली दल टक्साली बाहर हो गया।
अकाली दल टकसाली ने एलाइस से बाहर होने के बाद अपने बल पर राज्य की सभी
13 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करने का एलान कर दिया। आम आदमी पार्टी के साथ
भी गठजोड़ की बातचीत चली। परंतु सीटों के बटवारे पर सहमति न बनने पर आप
के साथ गठाजोड़ भी नहीं बना। अब टकसाली अकाली सिर्फ तीन सीटों पर सिमट कर
रह गए है। उनको विभिन्न सीटों पर खडे करने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे
है। पार्टी के नेता सेवा सिंह सेखवा कहते है कि अगर किसी उम्मीदवार पर
सहमति बन जाती है तो उनकी पार्टी उम्मीदवार का एलान कर देगी। अभी तीन
सीटों पर ही उम्मीदवार है। बाकी सीटों पर दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों
का समर्थन किया जा सकता है। जिसका एलान बाद में होगा।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें