— पीडीए के नेताओं ने जन मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में आने की घोषणा की
— पीडीए के सभी घटक दल एक जुट होकर चुनावों में लेंगे सरकर्मी से हिस्सास
अमृतसर
पंजाब डेमोक्रेटिक अलाइंस ने अमृतसर से अलाइंस के घटक भाकपा को सीट लड़ने के लिए अलाट कर दी है। अलाइंस के सहयोगी दलों ने अमृतसर लोक सभा सीट से भाकपा की महिला नेता दसविंदर कौर को उम्मीदवार एलान कर दिया है। अलाइंस के सभी घटक दलों पंजाब एकता पार्टी, भाकपा, एमआरपीआई, लोक इंसाफ पार्टी , बसपा और पंजाब मंच के नेताओं ने संयुक्त रूप में दसविंदर कौर को अमृतसर से उम्मीदवार का एलान किया। पीडीए के ओर से 17 अप्रैल को अमृतसर में एक विशाल रैली करने का भी एलान किया गया।
अलांइस के अलग अलग घटको के नेताओं सुरेश शर्मा, अमरजीत सिंह आसल, डा सतनाम सिंह , गुरदीप सिंह गुरवाली, अमरीक सिंह वरपाल, जगजोत सिंह खालसा, मंजीत सिंह अटवाल , जसविंदर सिंह जहांगीर और जगदीश दुग्गल ने बताया कि पीडीए की ओर से राज्य की सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए गए है। पीडीए ने अलग अलग सीटों की अलाटमेंट अलाइंस के अलग अलग घटकों को की है। अमृतसर से अलाइंस के घटक भाकपा को सीट दी गई है। जिस पर महिला नेता बीबी दसविंदर कौर को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने पीडीए की ओर से जन मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरा जा रहा है। लोगों की समस्याओं को ही चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैप्टर अमरिंदर सिंह की सरकार ने विधान सभा चुनावों के दौरान जो वायदे किए थे उनको आज तक पूरा नहीं किया गया है। बेरोजगारों को रोजगार का वायदा, मोबाइल फोन और लैपटाप देने का वायदा, किसानो का सारा कर्ज माफ करने का वायदा, राज्य में सडकों की हालत सुधारने, बेरोजगारों को पेंशन, शगुन राशि बढाने , विद्यावाओं और अपाहिजों को पेंशन बढा कर देने , राज्य में उद्योगिक विकास करवाने आदि के वायदों को पूरा नहीं किया गया। गुटका साहिब पकड़ कर नशा खत्म करने का एलान किया गया था जो आज तक खत्म नही हुआ। राज्य में नशा की बिक्री आगे से अधिक हो रही है। रेत माफिया, भूमि माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया आदि पहले की ही तरह काम कर रहा है। पुलिस का पूरी तरह राजनीतिकरण कर दिया गया है। राज्य के अंदर गैंग दहशत बढा दी गई है। कानून की व्यवस्था चरमराई हुई है। अपराधों का ग्राफ बढ रहा है। इसी तरह केंद्र की सरकार ने भी जो वायदे पिछली लोक सभा चुनावों के दौरान किए थे उनको आज तक पूरी नहीं किया गया है। इन सभी मुद्दों को पीडीए की ओर से जनता में जाकर अपने लिए वोट मांगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीडीए के सभी घटक दल एक जुट है और कांग्रेस व अकाली— भाजपा गाठजोड़ का चुनावों में सख्त मुकाबला किया जाएगा। इस दौरान अलग अलग पार्टियों के नेता सुरजीत सिंह अबदाल, अमरीक सिंह संधू, विजय कपूर, ताराचंद भगत, जगतार सिंह कर्मपुरा आदि भी मौजूद थे।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें