— गठजोड टूटने के बाद अलग अलग सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमती
तैयार करने में जुटी पार्टी की नवगठित कोर कमेटी
— अकाली दल टकसाली के लिए अमृतसर सीट पर उम्मीदवार का चयन करना बना मुश्किल
पंकज शर्मा , अमृतसर
पंजाब के तीसरे राजनीतिक गठजोड़ व फिर आम आदमी पार्टी के साथ समझौते से
दूर हुए अकाली दल टकसाली ने राज्य की 13 लोक सभा सीटों पर अपने दम पर
मैदान में उतरने का फैसला ले लिया है। लोक सभा की दो सीटों श्री आनंदपुर
साहिब व खडूर साहिब से उम्मीदवार एलान करने के बाद अकाली दल टकसाली के
नेतृत्व ने अन्य सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का चयन करने के अधिकार
पार्टी की ओर से नव गठित कोर कमेटी को सौंप दिए है। इस कोर कमेटी ने बाकी
रह गई 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर सहमति लेनी शुरू कर दी है।
अमृतसर लोक सभा सीट के लिए पशोपेश की हालत अकाली दल टकसाली में बनी हुई
है। अकाली दल टकसाली ने पहले मानवीय अधिकार कार्यकर्ता जसवंत खालड़ा की
पत्नी पमरजीत कौर खालड़ा को अमृतसर लोक सभा सीट से खडा करने का फैसला
लिया था। परंतु परमजीत कौर खालड़ा की ओर से सुखपाल सिंह खैहरा की पार्टी
पंजाब एकता पार्टी के साथ गठजोड़ कर लिया और खेहरा ने परमजीत कौर खडूर
साहिब से अपना उम्मीदवार एलान कर दिया। अब अमृतसर लोक सभा सीट से
शक्तिशाली चेहरा तलाशने में अकाली दल टसकाली को मुश्किलों के साथ दो दो
हाथ करने पड़ रहे है। वैसे तो अकाली दल टकसाली के पास चुनावी मैदान में
उतरने वाले व्यक्तियों के नामों की लम्बी सूची है। परंतु उस में कोई भी
ऐसा जोरदार चेहरा नही है जो बाकी पार्टियों के उम्मीदवारों को कड़ी टककर
दे सके।
अकाली दल टकसाली का पंजाब डेमोक्रेटिक अलाइंस व आम आदमी पार्टी से गठजोड़
टूटने के बाद अलग अलग सीटों पर शक्तिशाली चेहरों की तलाश में मुश्किलें आ
रही है। परंतु पार्टी नेतृत्व अश्वास्त है कि आने वाले दिनों में जोरदार
उम्मीदवारों का एलान अलग अलग सीटों से किया जाएगा। अकाली दल टकसाली की
ओर से अमृतसर , गुरदासपुर, खडूर साहिब, अनंदपुर साहिब , संगरूर, फतेहगढ
साहिब और फिरोजपुर से उम्मीदवार खड़े करने का एलान पहले ही किया हुआ है।
अब सिर्फ उम्मीदवारों के नामों का एलान करना बाकी है। जिस पर पार्टी की
कोर कमेटी काम कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता अमरपाल सिंह
बोनी अजनाला का कहना है कि पार्टी की ओर से अलग अलग सीटों से सूझवान व
पढे लिखे उम्मीदवार देने की तैयारी कर ली गई है। पार्टी लगभग सभी सीटों
पर उम्मीदवार खडे करेगी। इस के लिए पार्टी की ओर से गठित की गई पांच
सदस्यीय कोर कमेटी पडताल कर रही है। आने वाले एक दो दिनों में
उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें