सोमवार, 15 अप्रैल 2019

तख्त नादेड़ साहिब प्रबंधकीय एक्ट में से कालम 11 खत्म करवाने के लिए बनाई 7 सदस्यीय कमेटी

— पांच सिह साहिब ने बैठक करके दिए आदेश मौजूद प्रबंधीय बोर्ड के सदस्य
करते रहेंगे पहले की ही तरह काम
, अमृतसर
तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब प्रबंधकीय बोर्ड के सदस्यों की बैठक 1 अप्रैल
2019 को रखी गई है। इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार ने नोटिस जारी करते
हुए आदेश दिए है कि प्रबंधकीय बोर्ड के सदस्यों की बैठक 1 अप्रैल को
दोपहर अढाई बजे नादेड़ स्थित एसजीपीसी के गेस्ट हाउस में होगी। इस बैठक
को लेकर तख्त नदेड़ साहिब में पांच सिंह साहिब की बैठक में फैसला लेकर
आदेश दिया गया कि मौजूदा तख्त नदेड़ साहिब गुरुद्वारा प्रबंधकीय बोर्ड
कानून के अनुसार अपना काम करता रहेगा। वहीं पांच सिंह ने महाराष्ट्र
सरकार की ओर से तख्त नादेड़ साहिब प्रबंधकीय बोर्ड के एक्ट में दर्ज कालम
11 कर रद्द करवाया जाएगा। इस के लिए एक सात सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया
गया है।
तख्त नादेड़ साहिब गुरुद्वारा प्रबंधकीय बोर्ड के सुपरीटेंडेंट गुरविंदर
सिंह वाधवा ने बताया कि तख्त नादेड़ साहिब में हुई बैठक के दौरान
जत्थेदार बाबा कुलवंत सिंह , उप जत्थेदार भाई जोत इंद्र सिहं , हैड
ग्रंथी कश्मीर सिंह , उप ग्रंथी ज्ञानी अवतार सिंह और भाई राम सिंह शामिल
हुए। इन पांच सिंह साहिब ने यहां मौजूदा कमेटी को काम करते रहने की
हिदायत दी वही एक्ट में दर्ज कालम 11 को रद्द करवाने के लिए अभियान शुरू
करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है। जिस में सात सदस्यों भूपिंदर सिंह
मिनहास, परमजोत सिंह चाहल , तारा सिंह विधायक, रविंदर सिंह बुंगई,
मनप्रीत सिंह कुंजीवाले , गुरमीत सिंह महाजन और अमरीक सिंह वासरीकर को
शामिल किया गया है।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं: