—————— प्रेस नोट ——
बेअबदी मामले के दोषियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट के अनुसार हो सख्त कानूनी
कार्रवाई: मन्ना
— बेअदबी के दोषियों के खिलाफ की गई जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई करने के
लिए नहीं होनी चाहिए किसी तरह की राजनीति
— दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में देरी खडी कर रही है कैप्टन सरकार पर कई
तरह के प्रश्न
अमृतसर , 12 जनवरी:
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव व प्रवक्ता मनदीप सिंह मन्ना
ने कहा कि पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की हुई घटानों व
बरगाडी कांड की जांच रिपोर्ट को लेकर किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी
चाहिए। इस में शामिल सभी दोषियों को बिना वक्त गवाए कानून के अनुसार
कार्रवाई करनी चाहिए। मुख्यमंत्री मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चाहिए
कि इस जांच रिपोर्ट को सर्वजनक करके दोषियों को जेलों के अंदर बंद करना
चाहिए। मन्ना बेअदबी कांड की जांच रिपोर्ट को लागू करने में की जा रही
देरी पर अपना पक्ष स्पष्ट कर रहे थे।
मन्ना ने कहा कि पहले जस्टिस जोरा सिंह कमिशन और अब जस्टिर रंजीत सिंह
कमिशन ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब और बरगाडी कांड की जांच करके अपनी अपनी
रिपोर्टे सरकारों को सौंप दी है। इस रिपोर्टों में दोषियों की पहचान भी
स्पष्ट हो चुकी है। फिर इस रिपोर्ट के अनुसार दोषियों के खिलाफ कानूनी
कार्रवाई करने में हो रही देरी कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने
कहा कि पहले पंजाब में जिला परिषद और ब्लाक समितियों के चुनावों को जीतने
के लिए विधान सभा में जस्टिस रंजीत सिंह कमिशन की रिपोर्ट को पेश किया
गया। इस रिपोर्ट पर बहस भी हुई परंतु इस रिपोर्ट के तथ्यों के अनुसार
दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस से पहले जस्टिस जोरा सिंह कमिशनर
की रिपोर्ट ने भी दोषियों को स्पष्ट कर दिया था। उस रिपोर्ट पर भी
कार्रवाई नहीं हुई। अब जस्टिस रंजीत सिंह कमिशन की रिपोर्ट के बाद स्पेशल
इनवेस्टिगेशन टीम बिठा दी गई है। परंतु ऐसा लग रहा है कि स्पेशल
इनवेस्टिगेशन टीम के पास अधिक अधिकार ही नहीं दिए गए है ता कि वह टीम
निष्पक्षता से किसी परिणाम पर पहुंच कर दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई कर
सके। लगातार इस रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई करने की देरी पंजाब सरकार को
जनता की कचहरी में खडा कर रही है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के साथ सारी
दुनिया की भावनाएं जुड़ी हुई है। इस लिए राजनेताओं को अब इस पर राजनीति
करना छोड़ कर सीधा दोषियों को सजांए देनी चाहिए। क्योंकि जनता को भी अब
स्पष्ट हो चुका है कि इस में दोषी कौन लोग है। जनता सिर्फ इंतजार कर रही
है मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दोषियों की पहचान पर अपनी सरकारी
मोहर लगा कर दोषियों के खिलाफ कब कानूनी कार्रवाई करेंगे। अगर कैप्टन
अमरिंदर सिहं ने जनता की भावनाओं को और अधिक नजर अंदाज करके दोषियों के
खिलाफ कार्रवाई न की जो फिर कैप्टन अमरिंदर भी इस मामले में राजनीतिक तौर
पर हाशिया पर चले जांएगे। इस लिए समय की मांग है कि बेअदबी के मामले में
दोषी अकालियों चाहे वह कितने भी बडे रूतबे वाले क्यों न हो उनको कानून के
अनुसार सख्त सजाएं मिलनी ही चाहिए। जिन सख्त सजाओं की अकाली खुद ही समय
समय पर आवाज उठा कर मांग करते रहे है।
जारी कर्ता
मनदीप सिह मन्ना
पूर्व सचिव व प्रवक्ता
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें