— वीसी के पास की महिला प्राध्यापिका ने ईमेल के माध्यम से लिखित शिकायत
— शिकायत को जांच के लिए डीन अकादमिक ने भेजा सेक्सुएल ह्रासमेंट रोक
थाम कमेटी के पास
अमृतसर
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में यौन शोषण के मामले दिन प्रतिदिन बढते ही
जा रहे है। जीएनडीयू के वीसी की ओर से म्यूजिक विभाग की पूर्व मुखी के
साथ यौन शोषण की शिकायत का मामला अभी ठंडा नही हुआ है कि इसी विभाग का एक
नया मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के डीन अकादमिक की ओर से इस
मामले को जांच के लिए जीएनडीयू की सेक्सुएल ह्रासमेंट रोक थाम कमेटी के
पास जांच के लिए भेज दिया है। मामला काफी गंभीर हो गया है इस को लेकर
विभाग में खासी चर्चा चल रही है।
इस से पहले इसी विभाग के एक एडहाक प्रोफेसर की ओर से एक छात्रा को भी
अश्लील एसएमएस भेजने का मामला सामने आया था। जिस की चली जांच के बाद
एडहाक प्रोफेसर की सेवाएं खत्म कर दी गई। उधर यौन शोषण का एक अन्य मामला
जीएनडीयू के मौजूदार वीसी के खिलाफ अभी पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायलय
में विचाराधीन है। जिस की अगली सुनवाई हाईकोर्ट में 8 अप्रैल 2019 को
है।
गत दिवस विभाग की ही एक अन्य महिला प्राध्यापिका की ओर से विभाग के ही एक
अन्य एडहाक प्रोफेसर के खिलाफ ईमेल के माध्यम से जीएनडीयू के वीसी को
शिकायत भेजी है कि एडहाक सेवाएं दे रहा एक पुरूष अध्यापक उसके लिए गल्त
शब्दों का उपयोग करता है। यहां तक के उसके खिलाफ उपयोग किए शब्दों से उसे
मानसिक कष्ट पहुंचा है। इस शिकायत की कापी वीसी के पास ईमेल पर पहुंचने
के बाद वीसी ने इसी जांच के लिए डीन अकादमिक को आदेश दे दिए। डीन अकादमिक
ने शिकायत में एडहाक प्रोफेसर के खिलाफ लगाए गए आरोपों की गंभीरता को
मुख्य रखते हुए इस की जांच के लिए शिकायत को विश्वविद्यालय की सेक्सुएल
ह्रासमेंट कमेटी के पास भेज दिया है। यह कमेटी अब आने वाले एक दो दिनों
में जांच शुरू कर देगी। पता चला है कि जिस एडहाक प्रोफेसर के खिलाफ एक
महिला प्राध्यापिका की ओर से यौन शोषण व परेशान करने की शिकायत दर्ज
करवाई है उसके खिलाफ एडहाक प्रोफेसर ने गत वर्ष जीएनडीयू के अधिकारियों
और पुलिस के पास भी एक शिकायत दर्ज करवाई थी। अब प्रोफेसर के खिलाफ
वीसी के पास पहुंची शिकायत के बाद विवाद गहरा गया है।
मामले के संबंध में जब विश्वविद्यालय के डीन अकादमिक डा कमलजीत सिंह के
साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंधी शिकायत उनके पास वीसी
कार्यालय से पहुंची है। शिकायत में लगाए गए आरोपों और मामले की गंभीरता
को मुख्य रखते हुए इस शिकायत को जांच के लिए उनकी ओर से सेक्सुएल
ह्रासमेंट रोकथाक कमेटी के पास भेज दिया गया है। जो अब एक दो दिनों में
जांच शुरू करते हुए दोनों पक्षों के ब्यान दर्ज करेगी।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें