— आप के सांसद भगवंत मान ने गठजोड़ करने को लेकर रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा
को दिया अरविंद केजरीवाल का संदेश
— भगवंत मान व रंजीत सिह ब्रह्मपुरा के मध्य रविवार रात्रि को हुई करीब
डेढ घंटा गुप्त बैठक
— विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर दोनों नेताओं के मध्य हुई बातचीत
पंकज शर्मा , अमृतसर
आम आदमी पार्टी ने नव गठित अकाली दल टकसाली के साथ राज्य में राजनीतिक
गठजोड़ बनाने की इच्छा प्रगट की है। इस संबंधी आम आदमी पार्टी के संयोजक
व दिल्ली के मुख्यमंत्री रविंदर केजरीवाल का सदेंश लेकर पार्टी के सांसद
भगवंत मान ने अकाली दल टक्साली के अध्यक्ष रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा के साथ
बैठक की है। उधर अकाली दल टकसाली ने इस गठजोड़ को लेकर कोई भी फैसल
पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों, अलग अलग पदाधिकरयों और वरिष्ठ नेताओं के
साथ बैठक करने के बाद ही लेने का जवाब भगवंत मान को दिया है। अकाली दल
टकसाली ने इस मुद्दे पर पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ सोमवार को
बात भी की है। फैसला सभी वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के सरगर्म वर्करों के
साथ विचार चर्चा करने के बाद ही लिया जाना है।
रविवार देर रात्रि आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने अकाली दल टकसाली
के अध्यक्ष रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा के साथ मुलाकात की। मान ब्रह्मपुरा के
घर उनसे मिलने के लिए गए। बैठक करीब डेढ घंटा चली। इस बैठक में भगवंत मान
की ओर से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंदर केजरीवाल का संदेश रंजीत सिंह
ब्रह्मपुरा के साथ सांझा किया। मान ने कहा कि पार्टी के संयोजक पंजाब में
अकाली दल टकसाली के साथ साथ राजनीतिक गठजोड़ करने के इच्छुक है। आम आदमी
पार्टी पंजाब भविष्य की सारी राजनीतिक गतिविधियां अकाली दल टकसाली से साथ
मिल कर संयुक्त रूप में चलाना चाहती है। इस के लिए आम आदमी पार्टी के
संयोजक के साथ साथ पार्टी की नैंशनल कौंसिल के सदस्य भी सहमत है। यहां तक
के आम आदमी पार्टी की ओर से इस मुद्दों को लेकर पंजाब की पार्टी लीडरशिप
के साथ भी बातचीत की है। इस बातचीत के दौरान पार्टी की पंजाब लीडरशिप के
कई नेताओं ने अकाली दल टकसाली के साथ गठजोड़ बनाने का सहमति भी दे दी है।
इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान अकाली दल टकसाली के अध्यक्ष रणजीत सिंह
ब्रह्मपुरा ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के गठजोड़ करने वाली राजनीतिक
इच्छा का स्वागत किया और कहा कि इस संबंधी वह जल्दी ही आम आदमी पार्टी के
नेताओं और वर्करों की बैठकों बुला कर इस मुद्दे को लेकर विचार लेंगे।
पार्टी के वर्कर व नेता इस पर अगर सहमत हो जाते है तो वह पंजाब के अंदर
आम आदमी पार्टी के साथ जरूर गठजोड़ करेंगे। उधर भगवंत मान ने भी दोनों
पार्टियों के भविष्य में आपसी राजीतिक गठजोड़ पर आशा प्रगट की है।
अकाली दल टकसाली के अध्यक्ष रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने भगवांत मान की ओर
से उनके साथ की गई बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि सांसद भगवंत मान ने
गत रात्रि उनके साथ बैठक की है। भविष्य में दोनों पार्टियों के गठजोड़ की
बात की है। यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल और पंजाब की लीडरशिप और वर्कर
भी दोनों पार्टियों के आपसी गठजोड़ को लेकर सहमत है। उन्होंने कहा कि
अकाली दल टकसाली की ओर से भगवंत मान को कहा गया है कि इस संबंधी वह
पार्टी की सारी लीडरशिप के साथ बैठक करके ही कोई फैसला लेंगे। वही समझौता
अगर होता भी है तो वह कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर होगा। पार्टी के कुछ
नेताओं के साथ उनकी ओर से इस पर बात भी की गई है। परंतु सारे वरिष्ठ
नेताओं और सरगर्म वर्करों के साथ अभी बातचीत करनी बाकी है। जो भी संयुक्त
फैसला होगा उस संबंधी पार्टी जल्दी ही खुलासा करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें