— सोने के सिक्के 5 व 10 ग्राम के और चांदी के सिक्के 25 व 50 ग्राम के
करवाए है एजसीपीसी ने तैयार
अमृतसर
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुरू हो
रहे कार्यक्रमों के दौरान एसजीपीसी सोने व चांदी के सिक्के जारी करेगी।
यह सिक्के 23 नवंबर को गुरुद्वारा सुलतानपुर लोधी में आयोजित होने वाले
कार्यक्रमों के दौरान जारी होंगे। एसजीपीसी ने इन सिक्को को तैयार करवा
लिया है। सिक्के एसजीपीसी ने अमृतसर से ही तैयार करवाए है। इन सिक्कों को
संगत सुलतानपुर लोधी में एसजीपीसी की ओर से खोले जाने वाले स्पेशल
काउंटरों से हासिल कर सकती है। सिक्कों का रेट उस दिन के सोने व चांदी के
रेट के अनुसार होगा। इन सिक्कों पर बनवाई का कोई भी रेट एसजीपीसी नहीं
लेगी। सिक्कों के साथ साथ 23 नवंबर को ही गुरु नानक देव जी के जीवन व
फलसफे को लेकर एक पुस्तक और हिन्दी व पंजाबी भाषाओं में प्रिंट अलग अलग
ट्रैक्ट भी रिलीज किए जाएंगे। यह ट्रैक्ट गुरु नानक देव जी एंड हिज्ज
मिशन व गुरु नानक देव जी दी फाउंडर आफ सिख रिलिजम होंगे।
एसजीपीसी के मुख्य सचिव डा रूप सिंह ने बताया कि सिक्कों पर हैलमार्क का
निशान होगा। सिक्के 24 कैरेट के होंगे। अभी तक एसजीपीसी ने सोने के पांच
व दस ग्राम वाले 100—100 और चांदी के 25 व 50 ग्राम वाले 250—250 सिक्के
तैयार करवाए गए है। संगत के लिए यह सिक्के सुलतानपुर लोधी और अमृतसर
एसजीपीसी कार्यलय में उपलब्ध करवाए जाएंगे।
——— बाक्स ————
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व नितिश कुमार को भी भेजा है निमंत्रण
एसजीपीसी की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के
उपलक्ष्य में सारा वर्ष चलने वाले कार्यक्रमों की शुरूआत 22 व 23 नवंबर
से सुलतानपुर लोधी में आयोजित किए जा रहे है। इस कार्यक्रमों के लिए
एसजीपीसी कोशिश कर रही है एक ही संयुक्त स्टेज स्थापित की जाए। जिस पर
सरकार ओर अलग अलग धर्मों के नेता एक ही मंच से संबोधित करें।
एसजीपीसी के मुख्य सचिव डा रूप सिंह ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 23
नवंबर को आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए एसजीपीसी
की ओर से अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल के आदेशों पर पंजाब के
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह , बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार और
केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अलग अलग नेताओं को
भी निमंत्रण पत्र भेजे गए है। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी की ओर से सरकार
से अपील की गई है सुलानपुर लोधी को जाने वाले खस्ता हाल सडकों की मुरम्मत
के लिए अपील की गई है। वहीं इन कार्यक्रमों को सफलता से आयोजित करने के
लिए एक सब कमेटी पांच सदस्यों वाली गठित की गई है। यह कमेटी 23 नवंबर के
बाद पाकिस्तान भी जांएगे वहां ओकाफ बोर्ड और पाक सरकार के प्रतिनिधियों
के साथ बातचीत करके कार्यक्रम संयुक्त रूप में आयोजित करने के लिए अपील
करेगी।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें