अमृतसर
महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्री सुभाष देख मुख ने कहा कि मार्कफेड की ओर
से अमृतसर में अलग अलग घरेलू उत्पादों को लेकर खोला गया मार्कफेड बाजार
एक प्रशंसनीय पहल है। वह अपनी सरकार से भी मार्कफेड का इसी तरह का बाजार
महाराष्ट्र के अलग अलग शहरों में खोलने की सिफारिश करेंगे। इस बाजार से
लोगों को शुद्ध उत्पाद मिलते है। वहीं यह उत्पाद ग्राहकों को मार्केट से
कम रेट पर भी उपलब्ध होते है। देशमुख पंजाब के सहकारिता मंत्री सुखजिंदर
सिंह रंधावा व विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ स्थानीय रंजीत एवेन्यू
में खोले गए इस बाजार को देखने के लिए देर रात्रि अमृतसर पहुंचे।
देश मुख ने कहाकि इस बाजार में पेश किए गए उत्पाद किसी बहुराष्ट्रीय
कंपनी की रिटेल मार्केट शोरूम से कम स्तर के नहीं है। वहीं शुद्धता में
भी उत्पादों की गरंटी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मार्कफेड के स्टोर
महाराष्ट्र में खोलने के लिए वह अपने सरकार से बात करेंगे और स्टोर खोलने
के लिए अगर सहमति होती है कि पंजाब सरकार के साथ इस पर बात भी होगी।
पंजाब के सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि मार्केफेड के
स्टोरों पर कम रेट पर बढिया और शुद्धा की गरंटी वाले उत्पाद मिलते है। हम
बहुराष्ट्रीय कंपनियों के रिटेल स्टोरों का मुकाबला करने के लिए यहां
अधिक से अधिक आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने जा रहे है। भविष्य में पंजाब
सरकार इन स्टोरों का राज्य के अन्य शहरों और व अन्य राज्यों में भी
विस्तार की योजना पर विचार करेगी। इस अवसर पर मार्कफेड के एडिशनल एमडी
बाल मुकंद शर्मा ने स्टोर पर दिए जाते डिब्बा बंद सब्जी के उत्वादों ,
मसालों, विभिन्न तरह के तेल और खानपान की वस्तुओं और अन्य उत्पादों की
जानकारी भी प्रदान की। इस अवसर पर कोअप्रेटिव विभाग के ज्वाइंट
रजिस्ट्रार जालंधर मंडल भूपिंदर सिंह वालिया व जिला प्रबंधक इंद्रजीत
सिंह व विभाग के कर्मचारी और अधिकारी आदि भी मौजूद थे।
— पंकज शर्मा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें