मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018

पाकिस्तान के गुणगान करने वाले नवजोत सिह सिद्धू के आईएसआई के साथ संबधों की जांच करे भारत सरकार: मन्ना

    — प्रेस नोट —
पाकिस्तान के गुणगान करने वाले नवजोत सिह सिद्धू के आईएसआई के साथ संबधों
की जांच करे भारत सरकार: मन्ना
— कांग्रेस पार्टी सिद्धू के खिलाफ अनुशासनात्मिक करवाई करते हुए उसके
मंत्री पद से ले त्यागपत्र
अमृतसर, 14 अक्टूबर
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव व प्रवक्ता मनदीन सिंह मन्ना
ने कहा कि पंजाब के केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्ध बार बार दुश्मन देश
पाकिस्तान की गुणगान करने हुए भारत को बुरा और पाकिस्तान को अच्छा कह कर
देश भगतों और शहीद सैनिकों के परिवारों की भावनाओं को अहत कर रहें है। इस
लिए भारत सरकार उच्च स्तरीय जांच करवाए कि सिद्धू के पाकिस्तान की
कुख्यिात खुफिया एजेंसी आईएसआई के किस अधिकारी के साथ निकटता है। क्या
सिद्धू पाकिस्तान का दौरा कर वापिस आ आईएसआई के  एजेंट के रूप में तो काम
नहीं कर रहे है।
मन्ना ने सिद्धू की ओर से हाल में ही दिए उस ब्यान पर एतराज प्रगट किया
है, जिस ब्यान में सिद्धू ने कहा कि अगर उसे दोबारा पाकिस्तान जाने का
मौका मिला तो वह पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ अब जफ्फी और पप्पी दोनो
डाल कर आएंगे। सिद्धू ने पाकिस्तान के सोहले गाते हुए यहा तक कह दिया है
कि उसे पाकिस्तान बहुत अच्छा लगता है और पाकिस्तान में एक ही भाषा है, एक
ही धर्म है, एक ही सभ्याचार है और वहां एकसारता है। जबकि भारत में अलग
अलग भाषाए, अलग अलग संभ्याचार और अलग अलग विचारों में भारत बांटा हुआ है।
उसने पाकिस्तान के अधिकारी के साथ जफ्फी डाल कर कुछ भी गलत नहीं किया है।
भविष्य में वह चाहेंगे दोबारा पाकिस्तान जाएं। मन्ना ने कहा कि अगर
सिद्धू को दुश्मन देश  पाकिस्तान इतना ही अच्छा लगता है कि तो सिद्धू को
भारत छोड़ कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए और पाकिस्तान की ही नागरिकता लेनी
चाहिए।
मन्ना ने कहा कि जब कुछ दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि भारत में
उच्च पदों पर छोटी सोच वाले लोग काबिज है और उनकी सोच भी छोटी है तो उस
वक्त कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरर्जेवाल ने भी इमरान खान के
इस ब्यान के खिलाफ स्टेट मेंट देते हुए कहा कि इमरान खान को भारत के
प्रधानमंत्री के खिलाफ शब्दों को उपयोग करने के लिए मर्यादा नहीं लांघनी
चाहिए। परंतु आज कांग्रेस का ही कैबिनेट मंत्री नवोजत सिंह सिद्धू बताए
कि वह अपनी पार्टी के प्रवक्ता  रणदीप सुर्जेवाल का समर्थन करते है या
इमरान खान का। सिद्धू की इन देश व पार्टी विरोधी गतिविधियों को मुख्य रख
कांग्रेस हाई कमान को चाहिए कि देश द्रोही सोच वाले नवजोत सिंह सिद्धू को
पार्टी की प्रा​थमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाए और उससे मंत्री पद से
त्यागपत्र लिया जाए। सिद्धू ने जब भी पाकिस्तान का समर्थन किया तो उस
वक्त भारतीय सेना के पूर्व मुखी और केंद्रीय रक्षा मंत्री ने भी सिद्धू
के ब्यानों की निंदा करते हुए इस देश के सैनिकों और उनके परिवारों के
बुलंद हौसलों को कमजोर करने की साजिश बताया था। मन्ना ने कहा कि सिद्धू
जो बार बार पाकिस्तान और पाकिस्तान सरकार की प्रशांसा कर रहे है इस की
उच्च स्तीरय जांच होनी चाहिए क्यों कि देश की सुरक्षा और देश भगत लोगों
की भावनाओं के साथ जुडा हुआ देश का एक अहम मामला है। सिद्धू ने हमेशा ही
अपने स्वार्थों के लिए  कभी अपने परिवार के साथ , कभी अपनी पहली पार्टी
भाजपा और अब कांग्रेस पार्टी व देश के साथ गद्दारी वाली भूमिका निभाई है।
— जारी कर्ता
मनदीप सिंह मन्ना
पूर्व प्रवक्ता व सचिव
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी

कोई टिप्पणी नहीं: