मंगलवार, 18 सितंबर 2018

राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस राज्य में ईवीएम मशीनों से मतदान करवाने खिलाफ चलाएई अभियान: रंजीत बौबी

— चुनाव आयोग को पत्र भेजे के साथ साथ हर जिले के डीसी को वर्कर सौंपेंगे ज्ञापन
— घर घर जाकर मशीनों के खिलाफ साहित्य भी बांटेगे संगठन के वर्कर
अमृतसर
लोक सभा चुनावों में ईवीएम मशीनों का उपयोग न करने के खिलाफ राष्ट्रवादी
कांग्रेस पार्टी का युवा विंग राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस राज्य  भर में
अभियान चलाएगा। इस को लेकर संगठन ने रणनीति बना ली है। पहले चरण में
संगठन की जिला इका​ईयां चुनाव आयोग को अपने अपने स्तर पर पत्र भेजेंगी।
साथ ही घर घर जा कर लोगों को ईवीएम मशीनों के मतदान के दौरान उपयोग से
होने वाले नुकसानों की जानकारी देंगे। प्रत्येक जिले के डिप्टी कमिशनरों
को इस विषय पर ज्ञापन भी सौंपे जाएंगे।
राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक के बाद संगठन के
राज्य अध्यक्ष रंजीत कुमार बौबी ने बताया कि पार्टी के आदेशों पर संगठन
ने पंजाब के लोगों को ईवीएम मशीनों के साथ वोटिंग करवाने के लिए जागृत
करने का अभियान चलाने का फैसला लिया है। ईवीएम मशीनों को आने वाले लोक
सभा चुनावों के दौरान मतदान के लिए उपयोग में न लाया जाए। इस संबंधी युवा
कांग्रेस की राज्य शाखा के भारत के मुख्य चुनाव आयोग को पत्र भेज दिया
है। इसी तरह के पत्र प्रत्यक जिले के डीसी को संगठन के वर्करों की ओर से
सौंपे जाएंगे। इस के लिए सारी रणनीति संगठन ने तय कर ली है। उनकी मांग है
कि ईवीएम की जगह बेलेट पेपर से मतदान करवाया जाए। जिन भी वेस्टन देशों
में ईवीएम के माध्यम से मतदान करवाया गया वहां इन मशीनों के माध्यम से
हुई हेराफेरी के मामले सामने आने के बाद उन सभी देशों में इन मशीनों की
सहायता से मतदान करवाया जाना बंद कर दिया गया है। यहां तक कि जिस देश की
ओर से इन ईवीएम मशीनों को तैयार किया जाता है उस देश में भी इन मशीनों का
उपयोग मतदान करवाने के लिए नहीं किया जाता है। बावजूद भारत सरकार इन
दुनिया भर में फेल हो चुकी ईवीएम मशीनों के माध्यम से चुनाव करवाने जा
रही है। ईवीएम के माध्यम से करवाए गए मतदान की बुराईयां पिछले लोक सभा और
कुछ राज्य के विधान सभा चुनावों के दौरान सामने आ चुकी है। देश अब और
लम्बा समय तक इन मशीनों के मध्यम से चुनाव नहीं चाहता है। इसी लिए संगठन
ने राज्य भर में लोगों को इवीएम के उपयोग के खिलाफ जागृत करने का फैसला
लिया है। इस के तहत संगइन के कार्यकर्ता वार्ड व गांव स्तर पर लोगों घर
घर जाकर जागृत करेंगे और इस संबंधी साहित्य भी बांटेंगे।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं: