— गुरु की गोलक से वेतन लेकर बादल परिवार की नौकरी कर रहे है गुरबचन सिह
व गुरमुख् सिंह
अमृतसर
दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व अकाली दल दिल्ली के
प्रधान परमजीत सिह सरना ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार
ज्ञानी गुरबचन सिंह और श्री अकाल तख्त साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी
गुरमुख सिंह गुरु की गोलक पर बोझ बन गए है। इस को खत्म करने के लिए इन
दोनों को या तो खुद पदों से त्यागपत्र दे देना चाहिए या फिर संगत को
दबाव बनाना चाहिए कि एसजीपीसी इन को पदों से हटा दे।
सरना ने कहा दोनों जत्थेदार वेतन गुरु की गोलक से ले रहे है और नौकरी
बादल परिवार की कर रहे है। गुरु की गोलक से यह मोटा वेतन व कई अन्य सुख
सुविधाएं ले रहे है। जो कि गुरु की गोलक पर भारी बोझ है। आज तक की जो भी
विभिन्न घटनाए सामने आई है उन से साबित होता है कि दोनों जत्थेदारों से
बादल परिवार की सत्ता की कुर्सी बचाने के लिए ही नौकरी की है। जबकि इन
जत्थेदारों की मुख्य जिम्मेवारी संगत के सेवादारी करनी थी। एसजीपीसी ने
ज्ञानी गुरमुख सिंह का सेवा के लिए तीन सेवादार दिए हुए है। पंजाब पुलिस
के दो कर्मी उनकी सुरक्षा के लिए तैनात है। इन को अति आधुनिक सुविधाओं
वाली रिहायश , बिजली पानी , लंगर , राशन रसद, के अलालवा इधर उधर जाने के
लिए गाडियों आदि की सुविधाएं दी गई है। इन के घरों में 24 घंटे 4 से लेकर
6 एसी चलते रहे है। वहीं मोटी भेटा अलग से ली जाती है। आज संगत इन को
पदों से हटाने की मांग कर रही है। इस लिए इन को पद से हटाया जाना जरूरी
हो गया है।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें