मंगलवार, 18 सितंबर 2018

डीजल पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ एनएसयूआई वर्करों ने फूंका मोदी का पुतला

— मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ की नारेबाजी
 अमृतसर
कांग्रेस के विद्यार्थी संगठन एनएसयूाआई के वर्करों ने पेट्रोल व डीजल की
बढी कीमतों के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का
पुतला फूंका। स्थानीय टैक्सटाइल कालेज के बाहर आयोजित रोष प्रदर्शन के
दौरान विद्यार्थियों ने मोदी सरकार की जन , विद्यार्थी व युवा  विरोधी
नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि
पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के तहत लाया जाए।
प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के राज्य
अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है
तब से पेट्रोल , डीजल और एलपीजी की कीमतों में वृद्धि हो रही है। सरकार
अपने वायदों के अनुसार बढ रही महंगाई पर अंकुश लगा पाने में असफल सिद्ध
हो रही है। बेरोजगारी और महंगाई बढ रही है। रसोई गैस की कीमतें असमान तक
पहुंच रही है। उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद भी युवाओं के पास रोजगार
नहीं है। पीएचडी कर चुके ​युवा चपरासी की नौकरी के लिए एप्लाई कर रहे है।
कांग्रेस की सरकार के वक्त दो रूपय पेट्रोल का रेट बढ़ने पर भाजपा के
नेता और वर्कर सडकों पर आ जाते थे आज पेट्रोल के दाम सौ रूपय तक पहुंचने
वाले है परंतु तथाकथित राष्ट्रवादी लोग चुप्पी धारण किए हुए है। उन्होंने
कहा के पेट्रोल व डीजल के रेट बढने का प्रभाव रोज उपयोग होने वाली खानपान
की वस्तुओं पर भी पढ़ने लगा है। इस के लिए युवाओं को सरकार की जन विरोधी
नीतियों के खिलाफ मैदान मे आना होगा।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं: