मंगलवार, 3 जुलाई 2018

सांसद धर्मवीर गांधी के खिलाफ दर्ज किया जाए देश द्रोह का मामला: एनपीएफ

  —— प्रेस नोट ————
सांसद धर्मवीर गांधी के खिलाफ दर्ज किया जाए देश द्रोह का मामला: एनपीएफ   
— गांधी ने किया है खालिस्तान की मांग उठाने वालो का समर्थन
— देश को तोडने वाली विचारधारा का समर्थन है देश द्रोह की गतिविधि
अमृतसर , जून 30:
नेशनल पीपल्स फ्रंट ( एनपीएफ) ने कहा कि खालिस्तान का समर्थन करने वाले
आम आदमी पार्टी के सांसद डा धर्मवीर गांधी के खिलाफ देश द्रोह का मामला
दर्ज होना चाहिए। अलग राज्य की मांग का समर्थन किसी भी तरह भारत के लोग
सहन नहीं करेंगे। जो भी देश को तोड़ने की बात करता है वह भारत का गद्दार
है इस के लिए देश को तोड़ने की कोशिशों के अभियान का समर्थन करने वालों
के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले को लेकर
एनपीएफ की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब के राज्यपाल को पार्टी
ज्ञापन भी सौंपेगी।
एनपीएफ के अध्यक्ष एडवोकेट गगनदीप भाटिया व महासचिव राजविंदर राजा ने कहा
कि देश के अंदर पहले भी खालिस्तान के पक्षा में आवाज उठाई गई थी। इस से
तहत समय की काली शक्तियों  ने पंजाब के अंदर दस वर्षों तक आतंक का जो
नंगा नाच नचा और 35 हजार से अधिक बेगुनाहों का नरसंहार किया पंजाब उन
जख्मों को पहले ही अभी तक भूल नही पाया है। खालिस्तानी दहशतगर्दों की
कार्रवाई के कारण पंजाब के जिन घरों के चिराण बुझ गए आज तक उन पीडितों को
समय समय की सरकारों ने कोई सहायता नहीं दी। आज भी पंजाब के आतंकवाद पीडित
परिवार दर दर की ठोकरें खा रहे है। परंतु सत्ता की लालची शक्तियां एक बार
फिर पंजाब को खालिस्तान की आग में झोंकने की कोशिशें कर रही है। जो किसी
भी कीमत पर सहन नही होगी। नेशनल पीपल्स फ्रंट एक राष्ट्रवादी संगठन है।
यह किसी भी कीमत पर उन लोगों की गतिविधियों को राज्य के अंदर सहन नहीं
करेगा जो देश के विरोध में आवाज उठाने वालों का समर्थन करती होंगी। वो
चाहे किसी भी राजनीतिक दल या किसी धार्मिक सगठन का छोटा या बडा नेता ही
क्यों न हो। अखंड भारत को तोड़ने की शांतिमय या किसी भी तरह की अन्य
​गतिविधियों को अंजाम देने वाले देश की दुश्मन है। जिनकी पहचान पंजाब के
लोगों को करते हुए उनके विरूद्ध आवाज उठानी होगी। डा गांधी ने एलान किया
है कि वह खालिस्तान की मांग उठाने का समर्थन करते है। जो सहन नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब देश में रह कर देश को तोड़ने वाले साजिश कारियों
का साथ देने वालों के खिलाफ देश द्रोह का मुकद्दमा दर्ज होना चाहिए। इस
को लेकर पार्टी राज्य स्तर पर अभियान शुरू करेगी। इस अवसर पर उनके साथ
पार्टी के वरिष्ठ नेता जसवंत सरपाल आदि भी मौजूद थे।
— जारी कर्ता
राजविंदर कुमार राजा
महासचिव
नेशनल पीपल्स फ्रंट
एनपीएफ
9872966224

कोई टिप्पणी नहीं: