मंगलवार, 3 जुलाई 2018

आम आदमी पार्टी ने फूकी पंजाब सरकार व नशा के सौदागरों की अर्थियां

—पुलिस कमिशन कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
— अकाली दल के कार्यकाल के दौरान लगाया नशा का पौदा बन गया है कांग्रेस
सरकार में वट वृक्ष
 अमृतसर
राज्य मेें बढ रहे नशा के कारोबार के खिलाफ आम आदमी पार्टी संघर्ष के
मैदान में उतार आई है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के सैंकडों कार्यकर्ता
अमृतसर पुलिस कमिशन के कार्यालय के बाहर पहुंचे। पंजाब सरकार और नशा के
सौदागरों के खिलाफ नारेबाजी की और पंजाब सरकार व नशा के कारोबारियों की
अर्थियां फूंक कर रोष प्रगट किया।  पंजाब में नशा की लत के शिकार मर रहे
युवाओं के परिवारों को मदद दिए जाने की भी प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे।
प्रदर्शनकारियों ने नशा के सौदागरों की संकेतिक अर्थियां  उठाई हुई थी।
पुलिस कमिशनर कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारी आप वर्करों को संबोधित करते
हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि अकाली—भाजपा
सरकार गठजोड़ के दौरान लगा गया नशा का पौदा कांग्रेस सरकार में बढ कर वट
​वृक्ष बना गया है।  इसी का परिणाम है कि हर रोज राज्य के अंदर  10 से 12
युवा नशा के कारण मर रहे है। राज्य में बिक रहे नशा पर कंट्रोल पाने में
कैप्टन की कांग्रेस सरकार पूरी तरह असफल रही है। नशा बंद करने के मुद्दे
पर सरकार की नीयत में खोट है। यही कारण है कि स्पेशल इनवेस्टीगेशन
रिपोर्ट के मुखी डीजीपी सिद्धार्थ चटोपध्याय की ओर से सौंपी गई नशा
संबंधी जांच रिपोर्ट को सर्व जनक नहीं किया जा रहा है। क्योंकि इस
रिपोर्ट के सर्वजनक होने के कारण नशा के कारोबार के साथ जुडे बडे नाम
सामने आ सकते है। कांग्रेस के 40 विधायक नशा के मामले में कैप्टन अमरिंदर
सिंह को मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील कर चुके है। परंतु
कैंप्टन अमरिंदर सिंह इस को नजर अंदाज कर रहे है। अब से दुनिया के समाने
साबित होना शुरू हो गया है कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार को आगे लाने
में अकाली दल की भी विशेष भूमिका रही है। जब विधान सभा चुनावों के दौरान
आम आदमी पार्टी नशा का मुद्दा उठाती थी तो कांग्रेस व अकाली दल नेता
दोनों ही आम आदमी पार्टी पर गलत प्रचार का आरोप लगाते थे। परंतु आज राज्य
में युवाओं की हो रही मौतों ने साबित कर दिया है कि राज्य में नशा
अकालियों और कांग्रेसियों की मिली भुगत के साथ ​बिक रहा है। पंजाब सरकार
राज्य में बढ़ रही लूट मार की घटनाओं पर भी सरकार की चुप्पी कई सवाल खडे
कर रही है। पंजाब पुलिस पूरी तरह राजनी​तिक दबाव में काम कर रही है।
अपराधों के बढ़ रहे ग्राफ पर कंट्रोल करने में पुलिस असफल सिद्ध हो रही
है।
शर्मा ने कहा कि ​विपक्ष के नेता सुखपाल खेहरा अमृतसर में नशा से मौतों
का शिकार हुए युवाओं के परिवारों को मिलने के आए परंतु इन प्रभावित
परिवारों के लिए कांग्रेस के पांच शहरी विधायकों में से एक ने भी कोई
शब्द नहीं बोला। आप इस मुद्दे पर पीडित परिवारों के साथ खडी है। इस अवसर
पर माझा जोन के पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह धालीवाल, सर्बजोत सिंह ,
हरिंदर सिंह , रजिंदर पलाह, संजीव लांबा, अनिल महाजन, मानव चांडे, अशोक
कुमार, डा इंद्रपाल  सिंह, विजय शर्मा , मदन एनथनी , वरूण राणा, हरभजन
सिंह लाभ, प्रदीप तेजी, सुरजीत रवि, हरजिंदर कौर, परमिंदर पुन, अजै नोयल,
​गुरविंदर सिंह , आरएस बाजवा, मास्टर खजान सिंह, बलकार सिंह , जुगराज
सिंह भुल्लर, प्रिंस शर्मा आदि भी मौजूद थे।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं: