गुरुवार, 12 जुलाई 2018

सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय रिपोर्ट सर्वजनक करे पंजाब सरकार : हिंदू महासभा


— नशा तस्करी में शामिल नेताओं , पुलिस अधिकारियों और तस्करों को बचा रही है सरकार
  अमृतसर
हिंदू महासभा राष्ट्रवादी के वारिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप मेहता ने
कहा कि पंजाब में नशा की अवैध तस्करी को खत्म करने के लिए पुलिस अधिकारी
सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की रिपोर्ट सर्वजनक किया जाना अति जरूरी है। इस
रिपोर्ट के उपर एक्शन करके जितना समय तक कार्रवाई करते हुए सरकार तस्करों
और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई नहीं करती
तरह तब तक राज्य के अंदर नीचे तक फैल चुके पुलिस, नशा तस्करों और नेताओं
के गठजोड़ को तोड़ा नहीं जा सकता। इस के लिए सरकार को गंभीर होना होगा।
तभी पंजाब का भविष्य और पंजाब की जवानी को बचाया जा सकता है।
हिंदू महासभा नेता ने कहा कि पहले पूर्व पुलिस अधिकारी शशिकांत की
रिपोर्ट पर समय की सरकार की ओर से कोई कारवाई न की जानी और अब पुलिस
अधिकारी सिद्धार्थ चटोपाध्याय ने राज्य में फैले नशा तस्करों के जाल के
संबंध में जो रिपोर्ट जारी की है उसे मौजूदा पंजाब सरकार दबा कर बैठ गई
है। उन्होंने कहा कि पहले शशिकांत वाली रिपोर्ट दबाने का परिणाम यह हुआ
कि आज युवा नशा के कारण मर रहे है। अगर चट्टोपाध्याय की रिपोर्ट पर
मौजूदा सरकार ने एक्शन  न ​लिया तो पंजाब में दूर दूर तक युवा नहीं दिखाई
देंगे। पंजाब के युवा राज्य में फैल गए नशा के कारण पहले ही राज्य व देश
छोड का विदेशों में भाग रहे है। नशा एक सुनियोजित ढंग से पंजाब की जवानी
और भविष्य को तबाह करने की कोशिश है। जिसे पंजाब के लोग किसी भी कीमत पर
सहन नहीं करेंगे। पंजाब को बचाने के लिए अगर सरकारे आगे नहीं आती तो
धार्मिक सस्थाओं और लोगों को खुद मैदान में आ कर नशा तस्करों के चेहरे
बेनकाब करते हुए पंजाब के भविष्य को बचाना होगा।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं: