बुधवार, 6 जून 2018

निजी पब्लिशरों की कंप्यूटर की पुस्तकें खरीदने के लिए विद्यार्थियों को किया जा रहा है मजबूर : एनएसएफ


 अमृतसर
नेशनल स्टूडेट्स फेडरेशन के जिला अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह ने कहा कि अमृतसर के कुछ प्राईवेट व एडिड स्कूल कक्षा 10 वीं , 11वीं व 12 वीं के लिए जालंधर के लिए निजी पब्लिशर की पुस्तकों को जबरदस्ती पढ़ने के लिए मजबूर कर रहे है। जबकि यह कंप्यूटर विषय की पुस्तकें पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जो  लगाई गई है उस का रेट 70 रूपये से लेकर 120 रूपये तक है। जबकि निजी पब्लिशरों की ओर से तैयार जो पुस्तकें मार्केट से मिल रही है वह पुस्तकें 265 रूपये से लेकर 410 रूपये तक की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कुछ प्राईवेट पब्लिशर तो यह भी बुक सेलरों को कह रहे है उनकी ही पुस्तकें स्कूलों में अध्यापक विद्यार्थियों को लेने के लिए कहेंगे इस के लिए इन पुस्तकों के रेट पर कोई भी डिकउंट न दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर संगठन की ओर से कथित गुंडागर्दी करने वाले पब्लिशरों से भी संपर्क किया है।​ जिन्होंने हाल में इस बात से संगठन के समक्ष अपनी अनभिज्ञता प्रगट  की है । उन्होंने कहा कि जो भी निजी शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों को प्राईवेट पब्लिशरों क पुस्तके खरीदने के लिए मजबूर करेगा । उन शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपलों के कार्यालयों का संगठन घेराव करेगा।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं: