बुधवार, 6 जून 2018

एसजीपीसी की कैलेंडर कमेटी की रिपोर्ट पर एसजीपीसी ने गुरगद्दी दिवस की तरीख 7 जून की तय

— दरबार साहिब के मैनेजर की ओर से लगवा दिए गए 8 मई के पोस्टर
अमृतसर
छठे गुरू साहिब की गुरगद्दी दिवस को मनाने के लिए पैदा हुए विवाद को एसजीपीसी ने सुझलाते हुए कैलेंडर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने गुरगद्दी दिवस मनाने की तिथि 7 जून तय कर दी है। जबकि इस से पहले एसजीपीसी की ओर  से ही इस वर्ष के जारी किए नानकशाही कैलेंडर में यह ति​थि 0 मई प्रकाशित की गई थी। अब एसजीपीसी ने आदेश जारी कर दिए है कि गुरू साहिब के गुरगद्दी दिवस को आठ मई की जगह 7 जून को मनाया जाए।
तरीख बदलने के लिए कैलेंडर कमेटी ने गुरूवार को एक बैठक की थी। इस बैठक में लिए फैसले की रिपोर्ट शुक्रवार को एसजीपीसी के अध्यक्ष को सौंपी गई थी। जिस रिपोर्ट के आधार पर अब इस कार्यक्रम को 7 जून को मनाने के लिए सिख संगत को अपील की गई है। जबकि श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर की ओर से गुरगद्दी दिवस 8 मई को मनाने के लिए सारे शहर में पोस्टर चिपकवा दिए गए है। गुरगद्दी दिवस के विवाद को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिह और श्री हरिमंदिर सहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह की ओर से एसजीपीसी को पत्र लिखा था कि पांचे गुरू सा​हिब की शहीद के दिन और छठे गुरू साहिब के गुरगद्दी दिवस के मध्य कई दिनों का अंतर इस बार नानक शाही कैलेंडर के अनुसार आ रहा है। जिस को लेकर सिख संगत में भारी रोष पाया जा रहा है।इस लिए इस तिथि को सही किय जाए। जिस को मुख्य रखते हुए एसजीपीसी की कैलेंडर कमेटी ने बैठक करके एसजीपीसी अध्यक्ष को 7 जून को गुरगद्दी दिवस मनाने की रिपोर्ट दी थी। जिस को लागू कर दिया गया है।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं: