रविवार, 25 फ़रवरी 2018

ट्रूडो के ​साथ खालिस्तानियों के खिलाफ मुद्दा उठा कैप्टन ने पेश किया राष्ट्रवादी सबूत: एनएसएफ

     —— प्रेस नोट —————

— कनाडा के खालिस्तानियों को भारत विरोधी गतिविधियों की नहीं दी जा सकती इजाजत
अमृतसर , 21 फरवरी :
राष्ट्रवादी छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंटृस फेडरेशन ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के समक्ष बैठक के दौरान खालिस्तानी दहशतगदों की गतिविधियों के उठाए मुद्दे का स्वागत किया है। कैप्टन की इस फैसले को एनएसएफ ने कैप्टन की राष्ट्रवादी पहुंच बताया है। जिस को संगठन ने समर्थन किया है।
एनएसएफ के महासचिव राजविंदर राजा ने कहा कि कनाडा हमेशा से ही भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वालों का समर्थन देता रहा है। कनाडा की लिबरल पार्टी के कई नेता खालिस्तानितों को समर्थन देते है कनाडा सरकार भी खालिस्तानी समर्थकों का कनाडा में शरण देती है। यही लोग भारत में खालिस्तान के लिए अवाज उठानों वालों को कई तरह से फंडिंग करने के साथ साथ भारत विरोधी प्रचार करने के लिए प्रेरित करती है। ​उन्होंने ​कहा कि भारत के विरोध में प्रचार करने वाले या भारत के शातिमय महौल को खराब करने वाले या फिर दहशतगर्दी की गतिविधियों को बढ़ावा देने वालो को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता। कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से जो भी खालिस्तानियों के विरोध की बात की है एनएसएफ उसका समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि भारत शांतिमय देश है यहां किसी भी अन्य देश के अंदर बैठ कर भारत विरोध प्रचार करने वालों को सहन नहीं किया जा सकता।
— जारी कर्ता
राजविंदर राजा
 महासचिव
नेशनल स्टूडेंटृस फेडरेशन
एनएसएफ
www.nsfindia.yolasite.com

कोई टिप्पणी नहीं: