रविवार, 25 फ़रवरी 2018

खालिस्तानी समर्थक मंत्रियों विधयाकों को वीजे देना बंद करे भारत सरकार: एनएसएफ

    ——— प्रेस नोट ———
खालिस्तानी समर्थक मंत्रियों विधयाकों को वीजे देना बंद करे भारत सरकार: एनएसएफ

— भारतीय डियूल सिटीजनशिप एक्ट का रिव्यू करे भारत सरकार
 अमृतसर, 23 फरवरी :
नेशनल स्टूडेंट्स फेडरेशन (एनएसएफ) ने भारत सरकार से मांग की है कि खालिस्तान का समर्थन करने वाले कानाडा सरकार के मंत्रियों और विद्यायकों को भारत के वीजे देना तुरंत बंद करे।  कनाडा में रह रहे खालिस्तानियों और उनके समर्थकों की आज से 36 वर्ष  पूर्व बनाई काली सूची पर भारत सरकार दोबारा रिव्यू करे। जो खालिस्तानी समर्थक अभी तक भी सुधरे नहीं है उनके नाम दोबारा इस सूची में शामिल किया जाए। ताकि कोई भी भारत विरोधी शक्ति भारत के अंदर अपने नापाक इरादों की पूर्ति करते हुए देश की एकता और अखंडता के साथ खिलवाड़ न कर पाए। एनएसएफ ने इस संबंध में  एक प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को भेजा है।
एनएसएफ के महामंत्री राजविंदर राजा ने कहा कि विदेशों में बैठे कुछ भारत विरोधी तत्व हमेशां अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल संगठनों ओर लोगों को समर्थन करते रहते है। यह लोग इन संगठनों को फंडिग करने के साथ साथ इनके लिए अंतराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठा कर भारत को कमजोर और खोखला कर रहे है। जिस को कोई भी राष्ट्रवादी भारतीय सहन नहीं करेगा। संगठन समझा है कि आज भी बहुत सारे लोग भारत को तोड़ने की कोशिशों में लगे हुए है। इस लिए भारत सरकार को कनाडा व अन्य देशों में रह रहे कथित एनआरआई को भारत आने का वीजा देना तुंरत बंद करे जो भारत को तोड़ने की कोशिशें कर रहे है। भारत सरकार काली सूची का दोबारा रिव्यू करे और उन आतंकियों और उनके समर्थकों के नाम दोबार उस सूची में शामिल करें जो आज भी भारत विरोधी गतिविधियों को हवा दे रहे है। ताकि भविष्य में कोई भी शकित देश को तोड़ न सके। एनएसएफ की मांग है कि कनाडा में वोट हा​सिल करने व विदेशों में सत्ता का सुख भोगने की इच्छा रख भारत के अंदर आतंकी गतिविधियों को हवा देने वालों का भारत में प्रवेश पूरी तरह बंद होना चाहिए। जो भी एनआइआई विदेशों में रह कर भारत विरोधी साजिशकारियों के समर्थक है उनकी दोहरी सिटीजन शिप को भी तुरंत रद्द करने के साथ साथ भारतीय डियूल सिटीजनशिप एक्ट का रिव्यू करे। संगठन समझता है कि जो लोग भारत से प्रेम न करते हुए विदेशों में जा कर वहां की सिटीजन शिप ले चुके है उनकी भारतीय सिटीजन शिप को तुरंत रद्द किया जाए। क्यों कि यही लोग भारत की एकता व अंखडता के खिलाफ साजिशें रच कर भारत को कमजोर करने की कोशिशें कर रहे है।
— जारी कर्ता
राजविंदर राजा
महासचिव
नेशनल स्टूडेंट्स फेडरेशन
एनएसएफ
www.nsfindia.yolasite.com

कोई टिप्पणी नहीं: