JAN PAIGHAM is a voice of peoples fighting for their Rights In the World . JAN PAIGHAM Is organ of Genaral Peoples ..Send your views on current issues, revolutionary activities,. ;www.janpaigham.blogspot.in ;\ www.jantakpaigham.blogspot.in mail Your Articles on our e-mail ... jan.paigham@gmail.com ;
रविवार, 27 जून 2010
बसपा पावर निगम के खिलाफ खोलेगी मोर्चा
दलित कालोनियों से बिजली मीटर घरों से बाहर निकालने के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसई सिटी सर्किल को शनिवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बसपा कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि पहले शहर की सभी पाश कालोनियों के बिजली मीटर घरों से बाहर लगाए जाएं। इसके बाद स्लम और दलित बस्तियों के घरों में लगे मीटरों को बाहर लगाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा न किया गया तो इस मुद्दे को लेकर पार्टी पावर निगम के खिलाफ संघर्ष करेगी। बसपा के जिला शहरी अध्यक्ष तरसेम भोला ने बताया कि पार्टी बिजली के मीटर घरों से बाहर निकालने की विरोधी नहीं है। अगर बिजली चोरी रोकने के लिए यह कदम उठाया जाता है तो पार्टी पावर निगम को पूरा सहयोग देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पहले ही दलित बस्तियों में रहने वाले लोगों को बिजली के 100 यूनिट माफ हैं। दलित बस्तियों में उतनी बिजली चोरी नहीं होती, जितनी बिजली चोरी पाश कालोनियों और औद्योगिक यूनिटों में हो रही है। उन्होंने कहा कि पाश कालोनियों के घरों में लगे मीटरों को पहल के आधार पर बाहर निकाला जाना चाहिए। इस मौके पर गुलजार सिंह खासा, मास्टर राज कुमार बब्बी, सतपाल सिंह पाखोके, जुगल महाजन, अमरीक सिंह, जोगिंदर सिंह, अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें