रविवार, 27 जून 2010

दीमक की 4754 बांबियां की नष्ट

अमृतसर कृषि उत्पादनों को तबाह कर किसानों की आर्थिकता के साथ खिलवाड़ करने वाली दीमक जिले में विक्राल रूप लेने लग पड़ी है। जिले में कृषि विभाग ने दीमक की 4754 बांबियां तबाह तो करने का दावा किया है, परंतु साथ ही स्पष्ट किया है कि 1552 नई बांबियों का भी पता चला है।




किसानों के खेतों में बढ़ रही दीमक के जिला कृषि विभाग और किसान काफी परेशान थे। विभाग ने एक सर्वे करवा कर पता लगाया था कि जिले में 6142 के करीब दीमक की बांबियां है। इन की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। विभाग ने पिछले 15 दिनों में अभियान चला कर कुछ बांबियां तो खत्म कर दी साथ ही कई नई बांबियों का पता भी चला है। जिला कृषि अधिकारी डा. परमजीत सिंह संधू ने बताया कि दीपक को पूरी तरह खत्म करने के लिए विभाग अन्य विभागों और जिला प्रशासन का भी सहयोग ले रहा है।

1 टिप्पणी:

रंजन (Ranjan) ने कहा…

बहुत नाइंसाफी है...