JAN PAIGHAM is a voice of peoples fighting for their Rights In the World . JAN PAIGHAM Is organ of Genaral Peoples ..Send your views on current issues, revolutionary activities,. ;www.janpaigham.blogspot.in ;\ www.jantakpaigham.blogspot.in mail Your Articles on our e-mail ... jan.paigham@gmail.com ;
रविवार, 27 जून 2010
संघर्ष कमेटी ने पावर निगम को दिया झटका
अमृतसर ;पावर निगम को मृतक मुलाजिम आश्रित संघर्ष कमेटी पंजाब ने 'झटका' दिया है। शनिवार को कंपनी बाग में कमेटी ने 16 अप्रैल 2010 से पहले मृतक कर्मचारियों केआश्रितों को नौकरी देने की मांग की है। जबकि पावर निगम ने 16 अप्रैल 2010 के बाद मृतक मुलाजिमों के आश्रितों को ही नौकरी देने की बात कही है। संघर्ष कमेटी ने पंजाब सरकार और पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन के एमडी को पत्र भेजकर दिए गए आदेश में संशोधन करने की मांग की है। आश्रित संघर्ष कमेटी के राज्य अध्यक्ष बलबीर सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह नाग ने कहा कि पावर निगम में काफी समय पहले मृतक कर्मचारियों के वारिसों को अभी तक नौकरी नहीं दी गई है। पीड़ित परिवारों के सदस्य कई वर्षो से संघर्ष कर रहे हैं। पावर निगम ने संघर्षशील परिवारों को नजरअंदाज करके सिर्फ 16 अप्रैल 2010 के बाद मृत्यु का शिकार होने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को ही नौकरी देने का फैसला लिया है। कमेटी के सदस्यों ने चेतावनी दी कि अगर 16 अप्रैल 2010 से पहले के मृतक कर्मचारियों के केसों में वारिसों को नौकरी न दी गई तो संगठन एक बार फिर पावर निगम पटियाला मुख्यालय के बाहर धरना शुरू कर देगा। इस मौके पर अर्जुन सिंह, मंजीत सिंह, रणजीत सिंह, राजीव सागर, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें