रविवार, 27 जून 2010

प्लास्टिक इंडस्ट्री में बढ़ रहा रोजगार : विजय लक्ष्मी

अमृतसर पंजाब राज्य समाजिक कल्याण बोर्ड की चेयरमैन विजय लक्ष्मी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र प्रतियोगिता के दौर में बढि़या रोजगार हासिल करने में सफल हो रहे हैं। प्लास्टिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्री के विकास ने युवाओं के लिए इस क्षेत्र में रोजगार के कई अवसर खोल दिए हैं। विजय लक्ष्मी मंगलवार को स्थानीय सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (सिपेट) में दौरे के दौरान इंस्टीट्यूट के छात्रों को संबोधित कर रही थीं।




विजय लक्ष्मी ने कहा कि पंजाब में पिछले 8 वर्षो से प्लास्टिक उत्पादनों के कई छोटे व बड़े यूनिट स्थापित हुए हैं। प्लास्टिक के उत्पादन सस्ते पड़ते हैं। यही वजह है कि इस इंडस्ट्री के उत्पादन बढ़ने के साथ साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट में मौजूद आधुनिक मशीनरी छात्रों की टेक्निकल योग्यता बढ़ाने मे महत्वपूर्ण योगदान डालती है। उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से शार्ट टर्म कोर्स भी शुरू करने चाहिएं, ताकि यहा से शिक्षा प्राप्त करके छात्र युवा अपने स्वरोजगार शुरू कर सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार संस्थान को और भी अधिक सुविधाएं प्रदान करेगी, ताकि वह युवाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार कर सके। इस मौके पर संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर ईश्वर सिंह ने संस्थान से कोर्स करने के बाद प्लास्टिक इंडस्ट्री की विभिन्न कंपनियों में नौकरी पाने वाले छात्रों की रिपोर्ट भी पेश की। इस मौके पर इंस्टीट्यूट के विभिन्न अध्यापक भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: