JAN PAIGHAM is a voice of peoples fighting for their Rights In the World . JAN PAIGHAM Is organ of Genaral Peoples ..Send your views on current issues, revolutionary activities,. ;www.janpaigham.blogspot.in ;\ www.jantakpaigham.blogspot.in mail Your Articles on our e-mail ... jan.paigham@gmail.com ;
रविवार, 27 जून 2010
पावर निगम के खिलाफ किसान खोलेंगे मोर्चा
अमृतसर किसानों ने अब अपने आंदोलन की धार बिजली विभाग के खिलाफ तीखी करने की योजना बना ली है। बिजली बिलों की वसूली के खिलाफ किसानों ने 23 जून से पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला ले लिया है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए 17 किसान मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों ने बुधवार को जम्हूरी किसान सभा के कार्यालय में बैठक में यह फैसला लिया। बैठक में किसान संघर्ष कमेटी, जम्हूरी अधिकार सभा, भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां)़ किरती किसान यूनियन, पेंडू मजदूर यूनियन आदि संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। आंदोलन के दौरान किसान बिजली विभाग के एक्सियन कार्यालयों का घेराव करेंगे। मीटिंग के बाद किसान नेताओं सतनाम सिंह पन्नू, हीरा सिंह चक सिकंदर, जगजीत सिंह और राज बलबीर सिंह ने कहा कि एक योजना के तहत दलितों और कृषि मजदूरों के माफ 200 बिजली यूनिट को घटा कर 100 कर दिया गया है, जो अन्याय है। इस मौके पर जम्हूरी किसान सभा के कार्यालय में आयोजित बैठक में किसान नेता जसबीर सिंह, बलदेव सिंह सैदपुर, दतार सिंह भी शामिल हुए थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें