JAN PAIGHAM is a voice of peoples fighting for their Rights In the World . JAN PAIGHAM Is organ of Genaral Peoples ..Send your views on current issues, revolutionary activities,. ;www.janpaigham.blogspot.in ;\ www.jantakpaigham.blogspot.in mail Your Articles on our e-mail ... jan.paigham@gmail.com ;
रविवार, 27 जून 2010
एलपीजी कनेक्शन रद होने से उपभोक्ताओं में बढ़ा रोष
अमृतसर ; एलपीजी एजेंसी प्रबंधकों की धक्केशाही के खिलाफ शहरवासियों का रोष बढ़ने लगा है। दूसरे के नाम वाले एलपीजी कनेक्शनों को रद करने के विरोध में हिंदुस्तान नेशनल यूथ फेडरेशन (एचएनयूएफ) के कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट किया। संगठन ने ऐसी धक्केशाही करने वाले गैस एजेंसियों के प्रबंधकों का घेराव करने का भी ऐलान किया है। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि उपभोक्ताओं के पास मौजूद दूसरे के नाम वाले एलपीजी कनेक्शन रद करने की जगह प्रशासन उन कनेक्शन को उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के नाम पर ट्रांसफर करे। प्रदर्शनकारियों ने सिविल सप्लाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी नारेबाजी की। यूथ फेडरेशन के जिला अध्यक्ष राजविंदर राजा ने कहा कि इस समय महानगर के 35 प्रतिशत एलपीजी उपभोक्ताओं के पास अन्य के नाम वाले एलपीजी गैस कनेक्शन हैं। यह कनेक्शन विभिन्न एलपीजी गैस कंपनियों के साथ संबंधित हैं। बहुत से उपभोक्ताओं ने यह कनेक्शन अपने किसी सगे संबंधियों या फिर जान पहचान वाले लोगों से खरीदे हुए हैं। कुछ ऐसे उपभोक्ता भी है जिन को गिफ्ट के रूप में गैस कनेक्शन मिले थे। अब गैस एजेंसियों के प्रबंधक उन एलपीजी गैस कनेक्शनों को रद कर रहे हैं, जो गलत है। कनेक्शन को रद करके के बाद गैस एजेंसी प्रबंधक उपभोक्ता को नया कनेक्शन खरीदने के लिए मजबूर करते हैं, परंतु उसके रद किए गए कनेक्शन के सिलेंडर और रेगुलेटर को वापस नहीं लेते हैं। इससे उपभोक्ता को दोहरी आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। जिला सिविल सप्लाई अफसर अंजुमन भास्कर ने कहा है कि दूसरे के नाम वाला कनेक्शन किसी अन्य के नाम पर ट्रांसफर नहीं हो सकता। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता नानक सिंह, राकेश कुमार, बीरा सिंह, रंजीत कौर, सुखवंत कौर, सलविंदर कौर, कुलबीर कौर, चरण कौर, प्रकार कौर, जगीर सिंह ओर मंजीत कौर, सर्बजीत सिंह आदि भी मौजूद थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें