बुधवार, 11 नवंबर 2020

दिल्ली पुलिस द्वारा सिख बाप बेटे की मारपीट का एसजीपीसी ने लिया नोटिस, केंद्रीय गृह सचिव को लिख पत्र

 

 अल्पसंख्यक सिखों के उपर सहन नहीं होगा किसी भी तरह का अत्याचार
 अमृतसर
एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने दिल्ली पुलिस की ओर से एक सिख व उसके पुत्र की अमानवीय ढंग से मारपीट करने की सख्त शब्दों में निंदा की है।
लोगोंवाल ने कहा कि पुलिस की ओर से अल्पसंख्यक सिखों के साथ इस तरह का अन्याय किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगा। यह धक्काशाही देश के माथे पर कलंक है। इस लिए दोषी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए।
लोंगोवाल ने कहा कि अगर किसी मामले में कोई कानून का उल्लंघन करता है तो उसके साथ कानूनी ढंग से ही कार्रवाई की जानी चाहिए। नाकि अमानवीय अत्याचार किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वायरल हुई वीडियो के अनुसार दिल्ली पुलिस की ओर से जिस बेरहमी के साथ मारपीट की है। उसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से इस मामले को लेकर जा भूमिका अदा की गई है वह प्रशंसनीय है। दिल्ली कमेटी ने पीड़ित सिख के लिए ठोस कदम उठाए है। वहीं राज्य की सरकार और केंद्र की सरकार को यह यकीनी बनाना चाहिए कि कोई भी शक्ति अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय न करे। उन्होंने कहा कि लोगों को भी इस तरह की घटनाओं को लेकर चुप्प नहीं रहना चाहिए बल्कि अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। हो रहे अन्याय को बंद करवाना चाहिए।
एसजीपीसी के सचिव महिंदर सिंह आहली में ने बताया कि मामले केा लेकर एसजीपीसी के अध्यक्ष के आदेशों पर दिल्ली सरकार और भारत सरकार के गृह सचिव को पत्र भेज कर आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाए न हो सकें।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं: