बुधवार, 11 नवंबर 2020

यादगरी सिक्कों की बढ़ी डिमांड, एसजीपीसी ने तीसरी बार बनवाए सोने चांदी के यादगरी सिक्के

 

— तख्त दमदमा साहिब व तख्त अनंदपुर साहिब पर भी जल्दी उपलब्ध होंगे गुरु साहिब के प्रकाश पर्व को समर्पित यादगरी सिक्के
 अमृतसर
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित बनाए गए सोने व चांदी के यादगरी सिक्कों की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिस को मुख्य रख एसजीपीसी तीसरी बार इन सिक्कों को आर्डर पर तैयार करवाया है। एसजीपीसी का एलान है कि अगर डिमांड और बढ़ी तो चौथी बार भी सिक्के निर्माण करने का आर्डर दिया जा सकता है।
प्रकाश पर्व को समर्पित यह सिक्के एसजीपीसी की ओर से सोने के 2.5 ग्राम, 5 ग्राम और दस ग्राम के उपलब्ध करवाए गए है। इसी तरह चांदी के पांच ग्राम और सौ ग्राम के यह सिक्के उपलब्ध करवाए जा रहे है। अभी यह सिक्के एसजीपीसी के अमृतसर स्थित कार्यालय और सुलतानपुर लोधी में संगत के खरीदे के लिए उपलब्ध करवाए गए है। संभवना है कि यह सिक्के आने वाले दिनों में तख्त दमदमा साहिब और तख्त अनंदपुर साहिब में संगत के लिए उपलब्ध होंगे। ताकि हर श्रद्धालु जो इन यादगरी सिक्कों को खरीदना चाहता है उसे आसानी से यह यादगरी सिक्के उपलब्ध हो सकें।
एसजीपीसी इन सिक्कों को श्रद्धालुओं के लिए बिना लाभ व हानि के लागत मूल्य पर दे रही है। सिक्का खरीदने वाले श्रद्धालु से एसजीपीसी की ओर से उसका कोई पहचान पत्र की फोटो कापी भी ली जाती है। ताकि इस सिक्कों का किसी तरह कोई व्यापारिक लाभ न ले सके क्यों कि यह गुरु साहिब की याद में तैयार करवाए गए धार्मिक महत्व वाले यादगारी सिक्के है।
एसजीपीसी के उप सचिव कुलविंदर सिंह रमदास ने बताया कि एसजीपीसी की ओर से पहली बार सोने के दस ग्राम के सौ सिक्के, व पांच ग्राम के सौ सिक्के तैयार करवाए थे। इसी तरह चांदी के 25 ग्राम के 250 और 50 ग्राम के 250 सिक्के तैयार करवाए थे। इस के बाद संगत की मांग को मुख्य रखते हुए  दूसरी बार सोने के पांच ग्राम वाले 500 और दस ग्राम वाले 500 सिक्के तैयार करवाए गए। जबकि दूसरी बार चांदी के 25 ग्राम वाले एक हजार और 50 ग्राम वाले भी एक हजार सिक्के तैयार करवाए गए।
संगत की मांग इन यादगरी सिक्कों को लेकर बढ़ती जा रही है जिस को मुख्य रख एसजीपीसी ने तीसरी बार 5 ग्राम के एक हजार सिक्के, 10 ग्राम के 500 सिक्के और 2.5 ग्राम के एक हजार सिक्के तैयार करवाए है। इसी तरह तीसरी बार चांदी के 25 ग्राम के 500 और 50 ग्राम के 500 सिक्के तैयार करवाए गए है। उन्होंने बताया कि सिखों के साथ साथ गैर सिख भी इन सिक्कों की खरीद के प्रति भारी उत्साह दिखा रहे है। हर रोज काफी संख्या में श्रद्धालु इन सिक्को को तैयार करवा रहे है। जल्दी ही एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल के साथ बातचीत करके यह सिक्के पंजाब के दो अन्य तख्त साहिबों पर भी श्रद्धालुओं की खरीद के लिए उपलब्ध करवाए दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आर्डर देने के 15 दिनों में एसजीपीसी को यह सिक्के उपलब्ध हो जाते है। यह सिक्के शुद्ध 24 कैरेट के है। इन सिक्कों को तैयार करवाने के लिए एक सब कमेटी एसजीपीसी के अध्यक्ष के आदेशों पर बनाई गई है जिस में एसजीपीसी के महासचिव गुरचरन सिंह कर्मूवाल , वरिष्ठ उपाध्याक्ष रघुजीत सिंह विर्क, सुखवर्ष सिंह पन्नू , मंजीत सिंह , बलविंदर सिंह जौड़ासिंघा को शामिल किया है जबकि कुलविंदर सिंह रमदास को इस का कोआर्डीनेटर बनाया गया है। शमशेर सिंह इन सिक्कों के खजानची है।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं: