मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020

बेअदबी की बढ रही घटनाएं सिख विरोधी राजनीतिक साजिश: ज्ञानी केवल सिंह


 अमृतसर 

पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की बढ रही घटानों के पीछे सिख विरोधी राजनीतिक साजिश काम कर रही है। सिखों का आम जन मुद्दों  से ध्यान हटा कर उनको स्वरूपों के मामले में उलझा कर रखा एक बडी साजिश है। जिस पर विचार करके लिए सभी पंथक शक्ति को एक जुट होकर विचार करना समय की जरूरत है। यह विचार तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी केवल सिंह की ओर से प्रगट किए गए।

सिंह साहिब ने कहा कि राज्य में कुछ माह से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअबदी की घटनाए बढी है। कुछ सिख विरोधी शक्तियां ऐसा लगता है कि इस तरह की घटनाओं को अपने राजनीतिक हित्तों की पूर्ति के लिए उपयोग कर रहे है। जबकि जरूरत है कि सिख कौम , सिख पंथक संगठन और सरकारें इस तरह की घटनाओं के पीछे काम करने वाली शक्तियों की पहचान करके उनके खिलाफ सार्थक व सख्त कदम उठाए। 

ज्ञानी केवल सिंह ने कहा कि पहले डेरा सच्चा सौदा वाला सैक्शन श्री गुरु ग्रथ साहिब की बेअबदी की घटनों को अंजाम देने में दुनिया भर में सर्वजनक हो चुका है। अब दोबारा इस तरह की साजिशों का सीधा मक्सद सिख कौम अपने भविष्य व अन्य धार्मिक, समाजिक और आर्थिक मुद्दों पर एक राय होने के लिए विचार विमर्श न कर सके। सिखों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटानों में उलझा कर उनकी संघर्ष की शक्ति को दूसरी तरफ मोडने की साजिशें चल रही है जिस को पहचानना जरूरी है। सरकारों की नीति और नीयत साफ नही है। समय समय की सरकारें अपनी सत्ता की कुर्सी को पक्का करने के लिए , यही नही चाहती कि राज्य की जनता शांति से न रहे और न ही वह अपने हककों की लिए आवाज उठाने की तरफ सोच सके। आज देश और राज्य और आम इंसान ही सुरक्षित नही है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब स्वरूपों की बढ रही बेअदबी की घटनाों को रोकने का सार्थक ढंग निकालने के लिए पंथ को एक जुट होना होगा। जिसको एक जुट होने के लिए सिख व इसानियत विरोधी शक्तियां कई तरह की रूकावटें खडी करती आ रही है ओर भविष्य में खडी करती रहेंगी।

— पंकज शर्मा 

कोई टिप्पणी नहीं: