मंगलवार, 4 दिसंबर 2018

जलियांवाला बाग को शताब्दी पर दी जाएगी विश्व स्तरीय नई हेरिटेज लुक:


— जलियांवाला बाग की शताब्दी पर आयोजित होंगे राष्ट्रीय स्तर  पर कार्यक्रम
अमृतसर
केंद्रीय पर्याटन व सभ्याचार मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि भारत सरकार की
ओर से वर्ष 2019 जलियांवाला बाग की शताब्दी मनाई जा रही है।​ जिस को
मुख्य रख जलियांवाला बाग को नवीन लुक दी जाएगी। इस के लिए केंद्र सरकार
एक बड़ा प्रोजेक्ट लागू कर रही है। इसका दोबारा सौंर्दीयकरण किया जाएगा।
जिस का सर्वे करने के लिए व सारा व्यू देखने के लिए  उनके साथ
आर्कीटेक्चरों की एक टीम भी आई है। शर्मा श्री हरिमंदिर साहिब में माथा
टेकने के लिए पहुंचे थे। माथा टेकने से पहले शर्मा ने मीडिया के साथ
बातचीत की । इस के बाद एसजीपीसी के अधिकारियों की ओर से महेश शर्मा को
सम्मानित भी किया।
शर्मा ने कहा कि जलियांवाला बाग को हेरिटेज लुक अंंतरराष्ट्रीय स्तर की
दी जाएगी। इस से जलियांवाला बाग की विश्व स्तर पर  लुक नजर आएगी।
जलियांवाला बाग को दुनिया के नक्शा पर लेकर आने के लिए केंद्र सरकार ने
सारे प्रबंध कर लिए है। इस को लागू करना भी शुरू कर दिया गया है।
जलियांवाला बाग की घटना देश की आजादी के इतिहास में अहम स्थान रखती है।
इस घटना ने आजादी की जंग को प्रचंड करने में अहम भूमिका निभाई थी। देश के
स्वतंत्रा संग्राम के इस अध्याय को सदा के संजीव रखना केंद्र सरकार की
बडी जिम्मेवार है। इस इतिहास को दुनिया के इतिहास बनाने के लिए
जलियांवाला बाग की शताब्दी को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने की योजना
है। इस दौरान बडे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिन पर केंद्र सरकार
ने काम शुरू कर दिया है।
एक सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के
उपलक्ष्य में केंद्र सरकार की ओर से गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के लिए जो
रास्ता खोलने का फैसला लिया है। यह देश की आजादी के बाद एक बड़ा इतिहासिक
फैसला है। प्रधानमंत्री की ओर से लिए इस फैसले का संदेश ही पंजाब के जन
जन तक पहुचांने के लिए वह यहां आए है। गुरुपर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री
ने सिख कौम और पंजाबियों व नानक नाम लेवा संगत को बडा तोहफा दिया है। इस
से सिख कौम  व समूह पंजाबियों में खुशी की बड़ी लहर है। सिख कौम की इस
बड़ी पुरानी मांग को स्वीकार करके केद्र सरकार भी गर्व महसूस करती है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में पंजाबी संस्कृति व सभ्याचार के विकास के लिए
केद्र सरकार जल्दी ही बडी योजनाओं को लागू करेगी। इस अवसर पर भाजपा के
राज्य अध्यक्ष श्वेत मलिक, जिला अध्यक्ष आनंद शर्मा , राज्य महिला विंग
की अध्यक्ष रीना जेटली व अन्य नेता और पदाधिकारी भी मौजूद थे।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं: