मंगलवार, 4 दिसंबर 2018

सीकेडी चुनाव लड़ रहे चड्डा ग्रुप का आरोप अणखी ग्रुप उनके समर्थक वोटरों को रहा है डरा धमका

— अणखी ग्रुप ने चुनावों में शुरू कर दिया है राजनीतिक हस्तक्षेप
 अमृतसर
चीफ खालसा दीवान के 2 दिसंबर को होने वाले चुनावों के लिए गतिविधियां तेज
हो गई है। चुनावों में उतरे दोनों ग्रुप यहां वोटर सदस्यों के साथ निजी
संपर्क स्थापित कर रहे है वहीं एक दूसरे ग्रुप के उपर आरोप प्रत्यारोपों
की श्रृंखला तेज हो गई है।
सीकेडी के  चुनावों में उतरे चरणजीत सिंह चड्डा ग्रुप के उम्मीदवारों का
आरोप है कि विरोधी अणखी ग्रुप की ओर से उनक समर्थक वोटरों पर राजनीति
दबाव बढा  कर डराया जा रहा है। चुनावों को प्रभावित करने के लिए वोटरों
के उपर प्रशासन व सरकार का भी दबाव बनाया जा रहा है। इस ग्रुप के
उम्मीदवारों सर्बजीत सिंह और जसविंदर सिंह एडवोकेट ने कहा कि सीकेडे के
चुनावों में राजनीतिक हस्तक्षेप खुल कर हो रहा है। उनके समर्थक वोटरों के
उपर राजनीतिक दबाव बना कर डराया धमकाया जा रहा है। नामाकरण पत्र दाखिल
करने के वक्त जो वोटर उनके समर्थन में  गए थे उनको भी काफी डराया गया। अब
भी लगातार उनके समर्थकों के डराया जा रहा है।
सर्बजीत सिंह और जसविंदर सिंह एडवोकेट ने कहा कि  उनका ग्रुप  शिक्षा के
स्तर को उंचा उठाने की तरफ पहल देगा। स्कूलों के बुनियादी इफ्रास्ट्रक्चर
को मजबूत किया जाएगा। कौम के अलग अलग संगठनों और स्कूलों के ढांचे को
मजबूत बनाने के लिए संयुक्त टीम गठित की जाएंगी। अंग्रेजी भाषा के प्रति
विद्यार्थियों की समझ मजबूत करने के लिए शार्ट टरम कोर्स शुरू किए जाएंगे
और मातृ भाषा पंजाब को पहल भी दी जाएगी। रोजगार मुखी शिक्षा की तरफ विशेष
ध्यान दिया जाएगा। बच्चों के लिए कम कीमत पर पुस्तके व वर्दियों का
प्रबंध होगा। योग्य व गरीब बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा का प्रबंध किया
जाएगा।
उनका ग्रुप अगर सत्ता में आता है तो शिक्षा के प्रचार के साथ साथ धर्म
प्रचार को भी पहल दी जाएगी। सिख युवाओं को केस संभालने और ककारों को धारन
करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस के लिए विशेष मुहिम चलाई जाएगी। जन
भलाई के संस्थान की ओर से चलाए जा रहे संस्थानों का घेरा और विशाल किया
जाएगा। महिलाओं के कौमी मामले सुलझान के लिए वूमैन सैल गठित होगा। दीवान
की संस्थाओं का एक संयुक्त प्लेटफार्म तैयार करके विकास किया जाएगा। हर
तरह की कार्याप्रणाली में पदर्शिता जाएगी। फैकिलेटी डिवेल्पमेंट
प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। रंजीत एवेपव्यू स्कूल में एक अंतरराष्र्टीय
स्तर की हाकी अकादमी तैयार की जाएगी। सभी कर्मचारियों पर एक समान रूल
लागू किए जाएंगे। फीसों , वेतनों व फीस रियायत संबंधी एक सार नियम बनाए
जाएंगे। दीवान के पदाधिकारी किसी भी स्कूल के इंचार्ज नहीं लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर ग्रुप के नेता, हरमिंदर सिंह फ्रीडम, अरीदमन सिंह माहल,
कुलजीत सिंह साहनी, रमनीक सिहं फ्रीडम,संतोख सिंह सेठी, आदि भी मौजूद थे।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं: