मंगलवार, 4 दिसंबर 2018

नया अकाली दल गठित करने जा रहे टकसाली अकाली नेताओं का रहा है पार्टी को मजबूत बनाने में खासा ताजुर्बा

— टकसाली नेता विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे हे सेवाएं निभाते हुए
, अमृतसर
शिरोमणी अकाली दल के स्थापना दिवस 14 दिसंबर को नए अकाली दल गठित करने जा
रहे अकाली दल बादल से निकाले गए टकसाली अकाली नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा
, डा रत्न सिंह अजनाला, सेवा सिंह सेखवां, मोहन सिंह सठियाला और अमरपाल
सिंह बोनी का लम्बा राजनीतिक तजुर्बा है। यह नेता अकाली दल की रीढ़ माने
जाते थे। रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा तो अकाली दल बादल के लम्बा समय तक
अध्यक्ष रह चुके प्रकाश सिंह बादल के समय के ही सुलझे हुए नेता है। उनका
अकाली दल की जडों को मजबूत बनाने का लम्बा ताजुर्बा रहा है।
रणजीत सिंह ब्रह्मपुरार चार बार अकाली दल के विधायक रह चुके है। दो बार
वह अकाली दल की सरकार के समय सांसद रहे। इस वक्त वह अकाली दल की ओर से
खडूर साहिब संसदीय सीट से सांसद है। ब्रह्मपुरा का जन्म 1937 में हुआ
था।फ अकाली दल के अंदर वह कई पदों पर काम करते रहे और अकाली दल को मजबूत
बनाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है। ब्रह्मपुरा अकाली दल की कोर कमेटी के
साथ साथ कई बडे पदों पर सेवाए निभाते रहे है।
डा रत्न सिंह अजनाला पेशा से डाक्टर रहे है। डा अजनाला चार बार विधायक
अजनाला विधानसभा क्षेत्र से चुने गए। दो बार सांसद बने। एक बार तरनतारन
लोक सभा सीट से और एक बार खडूर साहिब सीट से सांसद बने। एक बार डा रत्न
सिंह अकाली सरकार के दौरान केबिनेट मंत्री भी रहे है। अकाली दल के
ग्रामीण अमृतसर शाखा के वह लम्बा समय तक अध्यक्ष् रहे। पार्टी में भी वह
अलग अलग पदों पर काम कर चुके है।
वरिष्ठ अकाली नेता सेवा सिंह सेखवां एक ज्ञानवान अकाली नेता माने जाते
है। सेखवा के पिता जत्थेदार उजागर सिंह भी अकाली दल के  2 बार विधायक रहे
है। पिता के बाद सेवा सिंह सेखवां ने काहनूवान से चुनाव लडा और दो बार
अकाली सरकार में मंत्री बने। वह राज्य के शिक्षा मंत्री भी रहे। विधायक
बने से पहले सेखवा ने 14 ​वर्षों तक स्कूल में अध्यापन भी किया है। वह
एसजीपीसी के भी सदस्य रहे है।
टकसाली नेता मोहन सिंह सठियाला ब्यास विधान सभा से एक बार विधायक रहे है।
पार्टी को संगठित करने में उनकी विशेष भूमिका रही है। वह एक बार पेपसू
रोडवेज के चेयरमैन भी रह चुके है।
इसी तरह टकसाली नेता रत्न सिंह अजनाला के बेटे अमरपाल सिंह बोनी भी दो
बार अजनाला विधान सभा से विधायक रह चुके है। एक बार वह संसदीय सचिव भी
रहे है। बोनी युवा अकाली दल के वरिष्ठ नेता रहे है और युवाओं में उनका
खासा आधार है।
— पंकज शर्मा


कोई टिप्पणी नहीं: