मंगलवार, 4 दिसंबर 2018

जाली वोट बनाने वाला चड्डा ग्रुप खुद को दूध घुला साहित करने की कर रहा है साजिशे: अणखी

— चड्डा ग्रुप खुद बनाता रहा है नियमों के खिलाफ जा कर जाली वोट
 अमृतसर
चीफ खालसा दीवान के पूर्व आनरेरी सचिव भाग सिंह अणखी ने कहा कि दीवान में
बनी जाली वोटों का मुद्दा उठा कर अदालत में जाने वाले चरणजीत सिंह चड्डा
ग्रुप के सदस्य खुद दीवान के फर्जी सदस्य है।
अणखी ने खुलासा करते हुए कहा कि जो लोग आरोप लगा रहे है कि दीवान में कई
जाली वोट है वह लोग उस समय क्यों नहीं बोले  थे जब मार्च 2018 में दीवान
के चुनाव हुए थे। क्यों कि जिस वोटर सूची पर चड्डा ग्रुप के लोग एतराज
प्रगट कर रहे है वही वोटर सूची का उपयोग मार्च में हुए चुनावों में किया
गया था। उस समय यह लोग चुप क्यों रहे है।
अणखी ने बताया कि जो आज वोटर सूची पर एतराज कर रहे है वह दीवान के असल
में सवैधानिक सदस्य नहीं है। यह वही लोग है जिनको दीवान के  अश्लील हरकते
करने के कारण उतारे गए पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह चड्डा ने कानपुर की
बैठक के दौरान भर्ती किया था। इन लोगों ने कभी भी चीफ खालसा दीवान का
मैंबर बनने के लिए नियमों के अनुसार एप्लाई नहीं किया था। चड्डा ने इन 23
सदस्यों के साथ फोन पर बात करके इनको कानपुर वाली बैठक के दौरान दीवान
में शामिल कर लिया था। चड्डा की ओर से इन नए भर्ती किए गए सदस्यों ने
लम्बा समय के बाद अपने फार्म भरे थे और सदस्य बनने के बाद काफी समय के
पश्चात इन लोगों ने अपने फार्म भरे थे।
भाग सिंह अणखी ने कहा कि जिन दीवान के सदस्यों को चरणजीत सिंह चड्डा ने
शिमला बैठक के दौरान दीवान से निकाल दिया था। उन सदस्यों ने दीवान के
मार्च माह में हुए चुनावों में हिस्सा लिया। जिनमें से कुछ इस बार भी
चुनाव लड़ रहे है। उन्हेांने कहा कि जाली वोट बनाने व गैर अमृतधारियों और
पति​तों को दीवान में शामिल करने की रीति चड्डा ग्रुप ने शुरू की थी। आज
जब चड्डा ग्रुप को अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही थी तो इसी चड्डा ग्रुप
ने जाली वोटों का शोर मचा कर अदालत से गैर लोकतांत्रिक नीति अपनाते हुए
स्टे लेकर दीवान का लाखों रूपये का नुकसान कर दिया है। उन्होंने बताया कि
उनका ग्रुप शुरू से ही चड्डा ग्रुप की ओर से दीवान में फैलाई गई
अनियमितताओं को लेकर आवाज बुलंद करते रहे है। किसी ने भी हमारी आवाज नहीं
सुनी। आज यही चड्डा ग्रुप आने आप को साफ सुथरा होने के दावे कर रहा है।
चड्डा ग्रुप अपनी ग​लतियों को छुपान के लिए अपने आप को दुध का धुला साबित
करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका ग्रुप अखीर तक चड्डा ग्रुप की
अनियमितताओं के खिलाफ आवाज बुलंद करता रहेगा और चड्डा ग्रुप के सच्च को
दुनिया और पंथ के समक्ष नंगाा करेगा ।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं: