मंगलवार, 4 सितंबर 2018

टोल टैक्सों में की गई भारी वृद्धि आम जनता की आर्थिकता पर बड़ा प्रहार: एनपीएफ

——— प्रेस नोट ———
टोल टैक्सों में की गई भारी वृद्धि आम जनता की आर्थिकता पर बड़ा प्रहार: एनपीएफ
— एक देश एक टैक्स के नियमो को ताक पर रख एनएचआई ने दी टोल टैक्सों में
वृद्धि करने की स्वीकृति
अमृतसर , 4 सितंबर :
उत्तीय भारत के टोल प्लाजा के रेटों में भारी वृद्धि किए जाने की नेशनल
पीपल्स फ्रंट ने सख्त शब्दों में निंदा की है। इस बढी हुई रेट दरों को
सरकार की ओर से आम जनता पर डाला बढा अर्थिक बोझा कहा है। एनपीएफ ने देश
के लोगों से अह्वान किया है कि इन बढे हुए टोल प्लाजा रेट की दरों का
विरोध किया जाए और सरकार के पास इस विरोध को मैदान में आते हुए दर्ज
करवाया जाए।
एनपीएफ के अध्यक्ष एडवोकेट गगनदीप भाटिया और महासचिव राजविंदर राजा ने
कहा कि टोल प्लाजा कंपनियों की ओर से सरकार के साथ जो एग्रीमेंट एक बार
साइन कर लिया जाता है उस के अनुसार तय किए गए रेटों में वृद्धि नहीं की
जा सकती। टोल प्लाजा पर दस मिनट से अधिक समय तक अगर गाड़ी रूकती है तो
टोल प्लाजा कंपनी वाहन चालक से टोल टैक्स नहीं वसूल सकती । अगर टोल
प्लाजा पर कंपनी की ओर से आम पब्लिक के लिए जन सुविधाओं की व्यवस्था नहीं
की गई है तो फिर भी कंपनी वाहन चालकों से टोल वसूल नहीं कर सकती। परंतु
बहुत सारी टोल प्लाजा कंपनियां टोल केंद्रों पर सभी जन सुविधाएं प्रदान
नहीं कर रही है। एनएचआई की ओर से टोल प्लाजा कंपनियों को टोल रेटों में
वृद्धि् करने की दी गई मंजूरी पूरी तरह जन विरोधी फैसला है। इस का सभी
वाहनों चालकों के साथ साथ ट्रांसपोर्ट व टूर ट्रेवल कंपनियों को विरोध
करना चाहिए। अंबाल अमृतसर हाई वे पर अंबाला से चंडीगढ़ तक अब एक तरफ को
कार व जीपों को 40 रूपये देने होंगे। जबकि रिटर्न के लिए 55 रूपए देने
होंगे। मासिक पास अब 1130 रूपय का होगा। लाइट कामर्शियल वाहन को एक तरफ
के 65 रूपये जबकि दानों तरफ के 100 रूपये देने होंगे। ट्रक व बस को 130
रूपये एक तरफ के जबकि दोनों तरफ के लिए 200 रूपए देने होंगे। मल्टी
एक्सल व्हीकल के लिए एक तरफ के 210 रूपये , सिंगल एंट्री पर 320 रूपये और
रिटर्न के लिए भी दोहरे रेट अदा करने होंगे। जबकि इस श्रेणी के लिए मासिक
केपास के 6365 रूपये देने होंगे। एचसीएम् और ईएमई के 285 रूपये और रिटर्न
के 425 रूपये देंने होंगे।
एनपीएफ नेता ने कहा कि एनएचाअई की ओर से दी गई स्वीकृति के अनुसार
अंबाला अमृतसर हाईवे पर देवीनगर प्लाजा पर कार जीव के लिए एक तरफ के 70
रूपये मल्टीपल सफर के लिए 105 रूपये देने होंगे। मासिक पास के 2130 रूपये
और एलसीवी एक तरफ के 125 रूपये और दोनों तरफ के लिए 185 रूपये और मासिक
पास के लिए 3725 रूपये देने होंगे। ट्रक बस के लिए एक तरह के 250 रूपये
और जबकि दोनों तरफ के लिए 370 रूपये देने होंगे। इसी दर से ही जालंधर
अमृतसर हाईवे पर मानावाला और ढिलवों टोल प्लाजों पर भी रेटों में वृद्धि
करके आर्थिक बोझ आम जनता पर बढा दिया है। सरकार एक तरफ एक देश एक टैक्स
सिस्टम लागू कर रही है। बावजूद इसके देश की जनता पर व खास कर पंजाब में
कई तरह के अन्य गुप्त टैक्स थोपे जा रहे है। जो कानून के खिलाफ है।
— जारी कर्ता
राजविंदर राजा
महासचिव
नेशनल पीपल्स फ्रंट
एनपीएफ
www.npf.yolasite.com
www.nsfindia.yolasite.com

कोई टिप्पणी नहीं: